दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत के से एक और बुरी खबर सामने आ रही है, बता दे की जाने माने अभिनेता आसिफ बसरा ने सुसाइड कर लिया है। खबर है की गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में बसरा ने मैक्लोडगंज में जोगिबाड़ा रोड पर स्थित एक कैफे के पास सुसाइड किया है। अभिनेता ने सुसाइड क्यों किया है इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। कांगड़ा के एसपी विमुक्त रंजन ने मामले की पुष्टि की है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आसिफ बसरा पिछले 5 सालों से मैक्लोडगंज में एक किराए के मकान में रह रहे थे। यहां एक विदेशी महिला मित्र भी उनके साथ रहती थी। पुलिस हर एंगल की जांज कर रही है। अभिनेता के निधन से उनके फैंस हैरान रह गए हैं। वहीं बॉलीवुड में एक बार फिर शोक की लहर दौड़ गई है। खबरों की माने तो अभिनेता आसिफ बसरा पिछले 5 सालों से मैक्लोडगंज में एक किराए के मकान में रह रहे थे। उनके साथ उनकी एक विदेशी महिला मित्र भी रहती थी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
बताया जा रहा है कि आसिफ बसरा UK की एक महिला के साथ लिव इन में मैक्लोडगंज में रहते थे। गुरुवार दोपहर वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने निकले थे। इसके बाद घर वापस आकर उन्होंने पालतू कुत्ते की ही रस्सी से फंदा लगा लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह डिप्रेशन का शिकार थे। कांगड़ा के एसपी विमुक्त रंजन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। आसिफ बसरा ने सुसाइड किया है।