अंडर कंस्ट्रक्शन घर देखने आलिया भट्ट और माँ नीतू कपूर के साथ पहुंचीं रणबीर कपूर, सामने आई तस्वीरें!

0
317

दोस्तों अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ मुंबई के बांद्रा में स्पॉट हुए। ये दोनों सितारे बांद्रा में अपने अंडर कंस्ट्रक्शन घर को देखने पहुंचे थे। ऐसी खबरें हैं कि ये दोनों सितारे यहां शिफ्ट होने वाले हैं। इस दौरान रणबीर और आलिया के साथ नीतू कपूर भी मौजूद रहीं।

बता दे की अभिनेता रणबीर और आलिया के यहां पहुंचने के कुछ देर बाद नीतू यहां पहुंचीं। आपको बता दें कि आजकल ये जोड़ी रोज ही साथ नज़र आती है। ग्लैमर के गलियारों में ये चर्चा भी तेज है कि दोनों जल्द ही शादी रचा सकते हैं।  आलिया भट्ट का परिवार भी कपूर फैमिली से अक्सर मुलाकात करता रहता है। वहीं नीतू कपूर भी आलिया को बहुत पसंद करती हैं, ऐसे में शादी को लेकर कई तरह की चर्चा है।

बता दे की आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भसाली कर रहे हैं। यह फिल्म मशहूर लेखक हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई पर आधारित है। इसके आलावा आलिया डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी।