आलिया भट्ट ने हाथों में रचाई मेहंदी, क्या रणबीर संग गुपचुप तरीके से कर ली है शादी

0
425

दोस्तों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की चर्चा जोरो पर है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। ऐसे में लोग उन्हें एक होते देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। इस बार लोगों को मौका तब मिला जब आलिया ने हाथों में मेहंदी लगाकर दुल्हन की तरह सज धजकर फोटो शेयर की। इसी इंतजार के बीच एक ऐसी तस्वीर आई जिसे देख फैंस उत्सुक हो गए। आलिया एक तस्वीर में मेहंदी लगाए हुए नजर आईं।

बता दे की सामने तस्वीर में शादी का जोड़ा पहने आलिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दुल्हन की तरह सजी हुई आलिया को देखकर फैंस को लगने लगा कि शायद उन्होंने गुपचुप तरीके से ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ शादी रचा ली है। लोगों ने फोटो देखते ही तरह तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए।

बाद में जब फैंस को समझ आया कि ये तैयारी आलिया ने फोटो शूट के लिए की थी, तो उन्होंने कहा कि हम आलिया को असली दुल्हन के रूप में कब देख पाएंगे। एक अन्य यूजर ने कहा कि अब आप जल्दी से रणबीर से शादी कर लीजिए।हालांकि बाद में इस फोटो को डिलीट कर दिया गया, लेकिन तबतक सोशल मीडिया पर लोगों की नजरें उसपर टिकी हुईं।