अनिल कपूर ने किया बड़ा खुलासा, बैकग्राउंड डांसर के तौर पर शुरू किया था अपना करियर!

0
318

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत के सफल अभिनेताओं में अनिल कपूर का नाम भी शामिल हैं। अपनी फिल्मों  जवान दिखने वाले अनिल कपूर ने हाल ही में एक खुलासा किया है कि उनका बॉलीवुड करियर असल में कैसे शुरू हुआ था। अनिल ने ट्विटर पर एक पुराना वीडियो शेयर किया, जिसमें आप उन्हें डांस करते देख सकते हैं। वीडियो में अनिल कपूर एक फिल्म में हीरो के पीछे नाचते दिख रहे हैं। ये फिल्म शबाना आजमी और नवीन निश्छल की थी, जिसमें अनिल कपूर ने बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया था।

वीडियो शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा, ”मैंने अपने करियर की शुरुआत एक फिलर और बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी। जमीन से शुरू किया और अब यहां हूं। इस वीडियो को देखकर मेरी कई यादें ताजा हो गईं। मैं आज जहां हूं उसके लिए खुद को सौभग्यपूर्ण समझता हूं। ”

इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। एक्टर-डायरेक्टर कुणाल कोहली ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ”वाह, ये तो बढ़िया है एके सर। मुझे इसके बारे में कभी नहीं पता था। आप हम सभी के लिए प्रेरणा हो.” वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अनिल कपूर की तारीफ की है और उन्हें यह वीडियो शेयर करने के लिए शुक्रिया कहा है।

बता दें कि अनिल कपूर ने राम लखन, तेजाब, मिस्टर इंडिया और पुकार जैसी फिल्मों में काम करने पहचान बनाई थी। इन दिनों वह वरुण धवन, नीतू कपूर और कियारा आडवाणी के साथ फिल्म जग जग जियो में काम कर रहे हैं। इसके अलावा वह अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नजर आएंगे।