बेटी के जन्म के 10 दिन बाद पति के साथ स्पॉट हुई अनुष्का, बेटी के जन्म के बाद ऐसा है एक्ट्रेस का लुक!

0
390

दोस्तों बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली माता-पिता बनने के बाद से काफी चर्चा में बने हुए हैं। 11 जनवरी को अनुष्का ने एक नन्ही सी परी को जन्म दिया है और तभी से कपल को लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं हाल ही में मां बनने के बाद अनुष्का शर्मा पति विराट के साथ मुंबई की सड़कों पर नजर आईं हैं।

बता दें कि दोनों स्टार अपनी बेटी को लेकर बांद्रा में चेकअप कराने के लिए पहुंचे थे। यहां दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिया। हालांकि फैंस को सिर्फ विराट और अनुष्का ही नजर आए। उनकी गोद में उनकी बेटी नहीं थीं। ऐसे में फैंस को अभी बेबी विरुष्का की एक झलक देखने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। बता दें कि बेटी के जन्म लेते ही विराट ने सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी। साथ ही उन्होंने मीडिया और लोगों से अपील की थी कि वो उनकी बेटी की तस्वीर लेने की कोशिश ना करें।

मां बनने के 10 दिन बाद आज पहली बार अनुष्का मुंबई की सड़कों पर दिखाईं दी। इस दौरान अनुष्का डेनिम में नजर आईं तो वहीं विराट ब्लैक शर्ट और ट्राउजर में नजर आए। गौरतलब है कि मां बनने के बाद भी अनुष्का बिल्कुल फिट नजर आ रही हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी उनका वजन नहीं बढ़ा था और अब डिलीवरी के बाद भी अनुष्का पहली जैसी ही नजर आ रही हैं। पैपराजी के अपील करने पर कपल ने साथ में पोज दिया।

अब उनकी बेटी का जन्म हो गया है तो फैंस उन्हें भी देखने के लिए बेकरार थे। अनुष्का ने तो मीडिया के सामने आकर अपना चेहरा दिखा दिया, लेकिन उनकी बेटी को मीडिया के सामने आने में अभी वक्त है। बता दें कि विराट और अनुष्का ने ये पहले ही साफ कर दिया था कि वो अपनी बच्ची को मीडिया और लाइमलाइट से दूर ही रखेंगे और समय आने पर ही उसे सामने लाएंगे।

अनुष्का शर्मा पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। आखिरी बार अनुष्का फिल्म ‘जीरो’ में शाहरुख खान के साथ नजर आईं थी। हालांकि ये फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके बाद अनुष्का ने बड़े पर्दे से एक ब्रेक ले लिया। हालांकि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने बहुत सारे प्रोजेक्टर खत्म किए हैं। फिलहाल अनुष्का अपनी बेटी के साथ ही वक्त गुजार रही हैं। वहीं फैंस को उम्मीद है कि वो बहुत जल्द अनुष्का शर्मा को बड़े पर्दे पर देखेंगे।