आरसीबी को चीयर करने पहुंची अनुष्का शर्मा, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आयी नज़र!

0
330

दोस्तों बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा इन दिनों पति के साथ दुबई में है, जहा आईपीएल चल रहा है, हाल ही में अनुष्का हाल ही में हुए मैच में अपने पति की टीम को सपोर्ट करने पहुंची थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं, जिनमें वह सफेद ड्रेस में काफी दिलकश दिख रही हैं।

बता दे की अनुष्का शर्मा की ये तस्वीरें अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मैच की है। कैमरे में अनुष्का शर्मा की कई अदाएं कैद हो गईं। इस मौके पर प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को उत्साह बढ़ाने और और टीम को सपॉर्ट करने पहुंची थीं। स्टेडियम के अंदर की यही तस्वीरें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के अलग-अलग फैन पेज से खूब जमकर शेयर की गई हैं।

इन सभी तस्वीरों में अनुष्का की सादगी फैन्स को खूब भा रही है। इससे पहले भी अनुष्का स्टेडियम में अपने पति विराट कोहली और उनकी टीम को चियर करने पहुंची हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का का बेबी बम्प नजर आ रहा। हालांकि, इससे पहले भी अनुष्का की स्टेडियम की कई तस्वीरें वायरल होती रही हैं।

बता दें कि हाल ही में अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट कर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा के साथ विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं। अनुष्का शर्मा अगले साल जनवरी में मां बनने जा रही हैं। अनुष्का सोशल मीडिया पर अपने बेबी बम्प की कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। अनुष्का साल 2018 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘ज़ीरो’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी थीं।