एक महीने बाद अर्जुन कपूर का कोरोना टेस्ट आया निगेटिव, पोस्ट कर फैंस को कहा शुक्रिया!

0
477

दोस्तों अभिनेता अर्जुन कपूर ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। एक महीने पहले छह सितंबर को अर्जुन कपूर ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। अर्जुन कपूर की कोविड 19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी है। साथ ही अर्जुन ने अपने प्रशंसकों से कोरोना को लेकर सावधानी बरतने के लिए कहा है।

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘हाय, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरा कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आया है। मैं पूरी तरह ठीक होने के बाद अच्छा महसूस कर रहा हूं और काम पर लौटने के लिए उत्साहित हूं। आप सभी की शुभकामनाओं और सकारात्मक ऊर्जा के लिए शुक्रिया।‘

 

अर्जुन कपूर ने आगे कहा कि ‘यह वायरस गंभीर है इसलिए मैं सभी से निवेदन करता हूं कि इसे गंभीरता से लें। लोगों को समझना चाहिए कि कोरोना वायरस का प्रभाव बड़ों और बच्चों दोनों पर है। इसलिए कृपया हर समय मास्क पहनें।‘ अर्जुन कपूर ने आगे लिखा, ‘शुक्रिया बीएमसी आपके समर्थन और मदद के लिए। उन सभी कार्यकर्ताओं को सलाम जो अपनी जान जोखिम में डालकर हमारी देखरेख कर रहे हैं। हम आपके हमेशा कर्जदार रहेंगे।‘