बबिता जी को डेट कर रहा है तारक मेहता.. का ‘टप्पू’

0
450

टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टार्स के बीच लव-अफेयर को लेकर खबरें अमूमन वायरल होती रहती है। इनमें से किसी का अफेयर तो मंजिल तक पहुंच जाता है लेकिन कईयों का ब्रेकअप भी हो जाता है। इसी बीच टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो बबिता जी यानी मुनमुन दत्ता और टप्पू यानी राज अनादकट के बीच अफेयर चल रहा है। इतना ही नहीं शो से जुड़े एक सोर्स का तो ये तक कहना है कि दोनों की लव स्टोरी काफी पुरानी है। हालांकि, इस बारे में दोनों में से किसी ने भी कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।

ई-टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो मुनमुन और राज एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और दोनों डेटिंग भी कर रहे हैं। वहीं, शो से जुड़े एक सोर्स का कहना है कि दोनों के अफेयर के बारे में उनकी फैमिली तक को पता है। सोर्स का यह भी कहना है कि दोनों ही अपने रिश्ते का सम्मान करते हैं।

वैसे, आपको बता दें कि दोनों की उम्र में 9 साल का अंतर है। मुनमुन दत्ता जहां 33 साल की है वहीं, राज अनादकट 24 साल के है। हालांकि, उनके प्यार के बीच उम्र रोड़ा नहीं है। और दोनों ने ही अपने अफेयर की भनक किसी को नहीं लगने दी।

शायद कम ही लोग जानते हैं कि मुनमुन दत्ता इस शो से 2008 से यानी शुरुआत से ही जुड़ी है। वहीं, राज अनादकट 2017 में शो एंट्री हुई थी। उन्होंने भव्या गांधी को रिप्लेस किया और टप्पू का रोल प्ले कर रहे हैं।

वैसे, आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता का लिंकअप एक्टर अरमान कोहली के साथ भी रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2008 में अरमान और मुनमुन का वेलेंटाइन डे के दिन झगड़ा हुआ था। इस दौरान अरमान ने मुनमुन पर हाथ उठाया था। मुनमुन ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। झगड़े के बाद दोनों अलग हो गए थे।

शो में मुनमुन दत्ता को काफी सिम्पल दिखाया गया है लेकिन बात रियल लाइफ की करें तो वे बेहद ग्लैमरस और बोल्ड हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी ढेर सारी ग्लैमरस फोटोज शेयर कर रखी है। इतना ही नहीं वे सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव रहती हैं।

मुनमुन दत्ता ने इंग्‍ल‍िश लिटरेचर में मास्‍टर्स की डिग्री ली है। उनका बचपन कोलकाता में बीता है। वह बचपन में सिंगर भी थीं। वे आकाशवाणी और दूरदर्शन के लिए गाने गाते थीं। उन्होंने टीवी पर 2004 में हम सब बाराती से अपना एक्‍ट‍िंग डेब्‍यू किया। 2005 में कमल हासन की फिल्‍म मुंबई एक्‍सप्रेस से बड़े पर्दे पर डेब्‍यू किया था। इसके बाद वे 2008 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से जुड़ गई।