इस कारण इतना सोना पहनते है बप्पी लहरी, सिंगर की पत्नी भी है सोना पहनने की शौकीन!

0
675

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत के मशहूर गायक बप्पी लाहिरी अपना जन्मदिन 27 नवंबर को मनाते हैं। उन्होनें बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। बप्पी लाहिरी को सोने के गहने पहनना काफी पसंद है। सोने को वह अपना भाग्य मानते हैं। यही वजह है जो बप्पी लाहिरी के शरीर पर ढेरों गहने दिखाई देते हैं। उनके गले और हाथ हमेशा ज्वेलरी से भरे दिखाई देते हैं।

बप्पी लाहिड़ी इतनी ज्वेलरी क्यों पहनते हैं इस बारे में भी वह अपने कई इंटरव्यू में बोल चुके हैं। उन्हें ज्यादा गहने बनने की प्रेरणा अमेरिकन रॉकस्टार एल्विस प्रेस्ली से मिली थी। बप्पी लाहिरी ने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘हॉलीवुड गायक एल्विस प्रेस्ली सोने की चैन पहनते थे और मुझे वह काफी पसंद थे। उस वक्त मैं सोचता था कि जब मैं सफल इंसान बनऊंगा तो अपनी अलग छवि बनाउंगा और उसके बाद मैं इतना सोना पहन पाया। सोना मेरे लिए लकी है।’ वहीं बात करें बप्पी लाहिरी के पास मौजूद सोने की तो जाहिर है कि उनके पास लाखों रुपये का सोना है।

बप्पी लाहिरी ने अपने पास मौजूद सोने और संपत्ति की जानकारी साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान दी थी। साल 2014 में वह लोकसभा चुनाव में खड़े हुए थे। इस दौरान बप्पी लाहिरी ने अपनी संपत्ति के बारे में चुनाव आयोग को जानकारी दी थी। चुनावी हलफनामें के अनुसार साल 2014 में बप्पी लाहिरी के पास 754 ग्राम सोना है और 4.62 किलो चांदी है। हालांकि अब उनकी इस संपत्ति में बदलाव हो गया होगा।

बप्पी लाहिरी ही नहीं उनकी पत्नी चित्रानी भी सोने की शौकीन हैं। 2014 के चुनावी हलफनामें के मुताबिक बप्पी लाहिरी की पत्नी के पास 967 ग्राम सोना, 8.9 किलो चांदी, चार लाख के हीरे हैं। वहीं उनके पास करीब 20 करोड़ की कुल संपत्ति है। अब तक इस संपत्ति में भी काफी बदलाव हो गया होगा। आज भी बप्पी लाहिरी के सोने और गानों की चर्चा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में जमकर होती है।