आर्यन खान सहित ये सितारे आर्थर रोड जेल की खा चुके हैं हवा, सितारों के नाम जानकर उड़ जायेंगे होश!

0
271

दोस्तों नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका शुक्रवार को मुंबई की मजिस्ट्रेट अदालत ने खारिज कर दी। 2 अक्टूबर को एक क्रूज शिप पर एनसीबी की छापेमारी के बाद आर्यन खान की गिरफ्तारी हुई। आर्यन और बाकी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्हें फिलहाल आर्थर रोड जेल में रखा गया है।बता दे की आर्यन आर्थर रोड जेल में बंद होने वाले पहले सेलिब्रिटी नहीं हैं इससे पहले भी कई मशहूर सेलेब्स आर्थर रोड जेल की हवा खा चुके हैं।

सलमान खान 

2015 में मुंबई सेशन कोर्ट ने अपने फैसले की घोषणा की और 2002 के हिट-एंड-रन मामले में सलमान खान को दोषी ठहराया। जज ने अभिनेता को पांच साल की जेल की सजा सुनाई थी जिसके बाद उन्हें तुरंत सरेंडर करना पड़ा था। सलमान को पहले आर्थर रोड जेल ले जाया गया।

संजय दत्त 

संजय दत्त को 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों के मामले में आर्थर रोड जेल में हाई-सिक्यूरिटी ब्लॉक में रखा गया था। बाद में उन्हें पुणे की यरवदा जेल में ट्रांसफर कर दिया गया।

शाइनी आहूजा 

शाइनी आहूजा को उनकी 19 वर्षीय घरेलू नौकरानी के साथ बलात्कार और धमकी देने के आरोप में जून 2009 में गिरफ्तार किया गया था। जमानत मिलने से पहले वह आर्थर रोड जेल में बंद थे।

सूरज पंचोली 

2013 में जिया खान के निधन के बाद आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर जिया की मां राबिया ने आरोप लगाया था। सूरज को भी जमानत मिलने से पहले लगभग तीन सप्ताह तक हाई-सिक्यूरिटी ब्लॉक में रखा गया था।

इंदर कुमार 

इंदर कुमार ने 2014 में एक मॉडल के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में 45 दिन जेल में बिताए थे।

विंदु दारा सिंह

भारत का कुस्ती में नाम रोशन करने वाले दारा सिंह के बेटे विंदु दारा सिंह भी कई अलग अलग विवादों के चलते जेल का मुँह देख चुके है।

राज कुंद्रा

हाल के मामलों में से एक शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया गया था, जहां उन्होंने कथित तौर पर कुछ ऐप्स के माध्यम से उन्हें प्रकाशित करने के इरादे से अश्लील फिल्में बनाई थीं। 46 वर्षीय बिजनेसमैन जमानत मिलने से पहले दो महीने के लिए आर्थर रोड जेल में बंद थे।