अभिनेता विवेक ओबेरॉय के मुंबई स्थित घर पर बंगलूरू पुलिस ने की छापेमारी!

0
437

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत के जाने माने अभिनेता विवेक ओबरॉय के घर पर बंगलूरू पुलिस ने छापेमारी की है। बता दें कि विवेक ओबरॉय के मुंबई के जुहू स्थित घर में  दोपहर एक बजे बंगलूरू पुलिस के दो इंस्पेक्टर विवेक ओबेरॉय के घर पहुंचे और छापेमारी की शुरुआत की। पुलिस विवेक ओबरॉय के साले आदित्य अलवा के मामले की जांच कर रही है।

छापेमारी को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘आदित्य अलवा फरार है। हमें जानकारी मिली है कि अलवा उनके (विवेक ओबेरॉय) घर में छुपा है। आदित्य को ढूंढ़ने को लेकर यह छापेमारी है। मामले में कोर्ट से वारंट लिया गया है और क्राइम ब्रांच की टीम बंगलूरू से मुंबई पहुंची।‘


बता दे की बंगलूरू पुलिस ने आदित्य अलवा के घर पर भी तलाशी ली है। बता दे की आदित्य अलवा कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अलवा के बेटे हैं। उन पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को कथित तौर पर ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप हैं। इस केस में क्राइम ब्रांच की टीम कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी सहित 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।