इंडियन आइडल से पहचान बनाने वाले राहुल वैद्य ने बचपन से शुरू कर दिया था गाना, लड़किया थी इनकी दीवानी!

0
524

दोस्तों अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा जोर-शोर से उठा। फैन्स में भी इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी गुस्सा देखने को मिला। अब नेपोटिज्म का मुद्दा सलमान खान के शो बिग बॉस 14 में भी पहुंच चुका है। बिग बॉस 14 के एक एपिसोड में राहुल वैद्य , जान कुमार सानू पर नेपोटिज्म को लेकर कमेंट करते दिखे थे।

बता दे की राहुल वैद्य सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल से हिट हुए थे। उनकी फैन फॉलोइंग में लड़कियों की बड़ी संख्या है। 23 सितंबर 1987 को जन्मे राहुल वैद्य मूलत: नागपुर के रहने वाले हैं। वो मुंबई में पले बढ़े हैं। राहुल ने मशहूर गायक सुरेश वाडेकर और उनकी पत्नी पद्मा वाडेकर से संगीत की शिक्षा दीक्षा ली है।

उन्होंने अपनी स्कूलिंग हंसराज मोरारजी स्कूल से पूरी की। कॉलेज की पढ़ाई उन्होंने मीठीबाई कॉलेज से की। गायन में अपना करियर बनाने का श्रेय राहुल अपनी मां को देते हैं। उनकी मां ने बचपन से ही राहुल की क्षमता को पहचाना और उन्हें संगीत के क्षेत्र में बढ़ाया। बचपन में राहुल ने कई फिल्मों और विज्ञापनों के लिए अपनी आवाज दी।

बता दे की राहुल वैद्य जब 17 साल के थे तब उन्होंने इंडियन आइडल के पहले सीजन में हिस्सा लिया था। शो में वो जजों के पसंदीदा कंटेस्टेंट में से थे। इसके बाद वो देशभर में लोकप्रिय हो गए। राहुल इंडियन आइडल के सेकेंड रनर अप थे। यह शो अभिजीत सावंत ने जीता था। इंडियन आइडल के बाद फिर राहुल ने अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा।

शो के बाद राहुल ने अपना पहला म्यूजिक एल्बम तेरा इंतजार रिलीज किया और यह सफल भी रहा। इसी साल उन्होंने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में गाने गाए। राहुल ने बॉलीवुड में फिल्म शादी नं 1, जानेमन, क्रेजी 4, रेस 2, ऑल इज वेल, भाग जॉनी सहित अन्य फिल्मों में गाने गए। 2008 में राहुल वैद्य ने सिंगिंग रियलिटी शो जो जीता वही सिकंदर में हिस्सा लिया। गायन के अलावा राहुल  ने अभिनय और होस्टिंग में भी हाथ आजमाया। उन्होंने टीवी शो झूम इंडिया और आजा माही वे होस्ट किया है।