निरहुआ, रवि किशन, मोनालिसा सहित ये 7 भोजपुरी सितारे बिग बॉस शो में आ चुके है नज़र!

0
446

दोस्तों टीवी जगत के विवादित शो बिग बॉस हर साल चर्चा में रहता है। इन दिनों इस शो का 14वां सीजन चल रहा है।  कई बड़ी बड़ी हस्तियां भी बिग बॉस के शो का हिस्सा होती हैं। ऐसे में आज आपको उन भोजपुरी सितारों के बारे में बता रहे है जो इस शो का हिस्सा रह चुके है। आइए जानते है इन भोजपुरी सितारों के बारे में जो बिग बॉस में नज़र आ चुके है।

दिनेश लाल यादव

यह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेताओं में से एक हैं। दिनेश लाल यादव ने भोजपुरी की एक से बढ़कर एक फिल्मों में अभिनय किया है। दिनेश लाल यादव बिग बॉस के सीजन छह का हिस्सा थे। हालांकि शो में रहते हुए वह कुछ खास करते हुए नहीं दिखाई दिए थे। जिसके बाद वह जल्दी ही शो से बाहर हो गए थे।

मोनालिसा

यह अब हिंदी टीवी सीरियल्स की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं, लेकिन मोनालिसा ने लंबे समय तक भोजपुरी फिल्मों के लिए भी काम किया है। वह बिग बॉस के सीजन 10 का हिस्सा थीं। इस शो में रहते हुए उन्होंने अपने खेल और रणनीति की वजह से काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

संभावना सेठ

यह भी भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। संभावना सेठ बिग बॉस के दूसरे सीजन में दिखाई दी थीं। शो में रहते हुए उनका तेज-तर्रार व्यक्तित्व देखने को मिला था। संभावना सेठ की बिग बॉस के घर में मौजूद सदस्यों के साथ काफी तीखी बहस भी हुआ करती थी।

रवि किशन 

इस समय राजनीति भी में खूब सक्रिय हैं। रवि किशन बॉलीवुड के अलावा भोजपुरी और साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। रवि किशन बिग बॉस के पहले सीजन का हिस्सा रहे थे।

मनोज तिवारी

यह भोजपुरी सिनेमा के मशहूर गायक हैं। फिलहाल मनोज तिवारी भाजपा के नेता भी हैं। वह बिग बॉस के सीजन चार का हिस्सा रहते थे। उनके साथ इस सीजन में अभिनेत्री श्वेता तिवारी भी नजर आई थीं। शो में मनोज तिवारी अपने बयानों की वजह से काफी चर्चा में रहे थे।

दीपक ठाकुर 

यह बिग बॉस के सीजन 12 का हिस्सा थे। दीपक ठाकुर ने मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में गाना गाकर काफी लोकप्रिय हासिल की थी। दीपक ठाकुर ने बिग बॉस में बेहतरीन खेल दिखाया था और वह शो में अंत तक टिके रहे थे।

श्वेता तिवारी

यह छोटी पर्दे की मशहूर और सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। श्वेता तिवारी हिंदी टीवी सीरियल्स के अलावा भोजपुरी फिल्मों के लिए भी काम किया था। वह बिग बॉस के सीजन चार की विजेता भी रही हैं।