बॉलीवुड के इस फेमस खान से परिणीति को है प्यार, सबके सामने कर चुकी है इस बात का इज़हार!

0
406

बॉलीवुड की खूबसूरत और चुलबुली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का आज यानि 22 अक्तूबर जन्मदिन है, परिणीति का जन्म 22 अक्तूबर 1988 को हुआ था वे 32 साल की हो चुकी है। लेकिन अब तक उन्होंने शादी नहीं की है और न ही फ़िलहाल उनका किसी के साथ अफेयर होने की खबरे सामने आ रही है। लेकिन कुछ समय पहले अभिनेत्री ने अपने दिल की बात कही थी की वे किस अभिनेता से को पंसद करती है।

आपको बता दे की अभिनेत्री परिणीति भी बॉलीवुड फिल्म जगत के अभिनेता के बहुत बड़ी फैन हैं। साथ ही अभिनेत्री ने तो उनके लिए अपने प्यार का इजहार किया हैं। ये अभिनेता कोई और नहीं बल्कि करीना कपूर खान के पति नवाब सैफ अली खान हैं। पिछले साल परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ रिलीज हुई थी। फिल्म के प्रमोशन के लिए परिणीति और सिद्धार्थ ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे थे।इस दौरान कपिल शर्मा परिणीति से फिल्म की कहानी के हिसाब से सवाल करते हैं और पूछते हैं कि उन्हें अगर रियल लाइफ में मौका मिले तो वह किसके साथ अपनी जबरिया जोड़ी बनाएंगी ?

इस सवाल का जवाब परिणीति ने बेबाक अंदाज में दिया। परिणीति ने जवाब में कहा कि, ‘यदि मुझे मौका मिला तो मैं यकीनन सैफ अली खान को किडनैप करना चाहूंगी। मैं उनके साथ अपनी जबरिया जोड़ी बनाना पसंद करूंगी।’ परिणीति ने आगे कहा कि, ‘मैंने सैफ अली खान को हमेशा से बेहद पसंद किया है। मैंने करीना को भी यह बात बताई है और उन्हें इससे कोई कोई प्रॉब्लम नहीं है।’

बता दे की अभिनेत्री परिणीति की फिल्म संदीप और पिंकी फरार बनकर तैयार है। फिल्म में परिणीति, अर्जुन कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। लॉकडाउन की वजह से फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई थी। इसके अलावा उनकी फिल्म द गर्ल ऑन ट्रेन पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज पर है। हालांकि, इस फिल्म की अभी तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है। इसके अलावा वो साइना नेहवाल की बायोपिक में भी नज़र आने वाली हैं।