रेणुका शहाणे का पहले पति से तलाक़ हो गया था, आशुतोष राणा के साथ ऐसे शुरू हुई थी रेणुका की प्रेम कहानी!

0
695

दोस्तों बॉलीवुड जाने माने अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म हम आपके के है कौन में उनकी भाभी के रोल में नज़र आई अभिनेत्री रेणुका शहाणे आज अपना 54वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। रेणुका शहाणे का जन्म1966 में महाराष्ट्र में हुआ था। एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मराठी फिल्म उद्योग से की थी। रेणुका ने कई मराठी फिल्में भी हैं। जन्मदिन के इस मौके पर हम आपको एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें और फैमिली की तस्वीरें दिखा रहे हैं।

बता दे की हाल ही में एक्ट्रेस अपने पति आशुतोष राणा के साथ टीवी के पॉपुलर शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आई थी। इस दौरान उन्‍हें अपनी निजी जिंदगी के बारे में तमाम दिलचस्‍प बातें की थीं। आशुतोष राणा और अदाकारा रेणुका शहाणे की शादी को 19 साल हो चुके हैं। दोनों ने लव मैरिज की थी। अपनी शादी में रेणुका ने गोल्डन और रेड कलर का खूबसूरत और हैवी लहंगा पहना था। इस उन्होंने गोल्ड ज्वैलरी कैरी की थी। और हाथों में रेड कलर का चूड़ा पहना था। वहीं एक्टर आशुतोष राणा ने गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी। इस दौरान सिर पर गोल्डन सेहरा बांधा था। दोनों ने अपनी को खूब एन्जॉय किया था।

बता दें कि रेणुका आशुतोष से 4 साल बड़ी है और आशुतोष से पहले उनकी शादी मराठी थिएटर के डायरेक्टर विजय केनकरे हुई थी। हालांकि शादी चल नहीं पाई और दोनों के बीच तलाक हो गया। इसके बाद रेणुका की जिंदगी में आशुतोष दस्तक दे चुके थे। दोनों सितारों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है। पहली ही नजर में ही आशुतोष रेणुका को दिल दे बैठे थे। दोनों की मुलाकात फिल्ममेकर हंसल मेहता की एक फिल्म के शूट के दौरान हुई थी। इन दोनों की मुलाकात सिंगर राजेश्वरी सचदेव ने कराई थी।

बताया जाता है जब दोनों की मुलाकात हुई थी आशुतोष रेणुका के बारे में थोड़ा बहुत जानते थे लेकिन रेणुका आशुतोष से वाकिफ नहीं थी। मजे की बात देखिए अपने चिर परिचित अंदाज में ही आशुतोष ने रेणुका से पहली मुलाकात में कहा था कि हम आपके बड़े प्रशंसक हैं। रेणुका ये सुनकर काफी खुश हुई थी, लेकिन इनकी मुलाकात कुछ महीनों के लिए यहीं तक सीमित रह गई थी।

उसके बाद दोनों की दूसरी मुलाकात डायरेक्टर रवि राय की दिवाली पार्टी में होनी थी, लेकिन आशुतोष किसी कारण से नहीं जा पाए। अगले दिन आशुतोष ने रेणुका को दिवाली की बधाई फोन के जरिए दी और यहीं से दोनों की बातों का सिलसिला शुरू हुआ। वैसे भी आशुतोष काफी अच्छा लिखते हैं।

कवि मिजाज है ऐसे में अपनी बातों से उन्होंने रेणुका को इंप्रेस कर दिया था। आशुतोष फिल्मों की शूट से फ्री होकर रेणुका से बात किया करते और उन्हें अपनी कविताएं सुनाएं करते थे। आज ये कपल दो बच्चों के माता-पिता है। आशुतोष और रेणुका के दो बेटे शौर्यमन और सत्येंद्र हैं। सोशल मीडिया पर दोनों अपने बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।