इस अभिनेता ने अपने जन्मदिन पर खो दिया था अपना पूरा परिवार, पिता ने माँ और बहन को गोली मर खुद को कर लिया था खत्म!

0
534

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म में एक से बढ़ कर एक अभिनेता मौजूद है और कई सितारे आये और फिल्म जगत से कही अचानक गायब हो गए। साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘रंग’ का गाना ‘तुझे ना देखूं तो चैन’ आज भी अक्सर देखने को मिल जाता है। इस फिल्म में दिव्या भारती के अलावा जो सबसे आकर्षक लगता है वो है इस गाने का हीरो। अभिनेता कमल सदाना जिनके करियर की शुरुआत शानदार हुई लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसा तूफान आया जिसने एक बार में उनका पूरा परिवार छीन लिया।

आपको बता दे की 21 अक्टूबर 1970 को जन्मे इस अभिनेता की जिंदगी उसके 20वें जन्मदिन पर तबाह हो गई। कमल के 20वें जन्मदिन पर उनके पिता बृज सदाना ने उनकी मां और बहन को गोली मार दी थी। कमल सदाना की मां सइदा खान और पिता बृज सदाना के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। कमल के बर्थडे पर भी ऐसा ही हुआ। बृज सदाना ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पहले अपनी पत्नी और फिर बेटी को गोली मारी। दोनों की उसी जगह पर मौत हो गई। इसके बाद बृज सदाना ने अपने आप को भी शूट कर लिया था।

ये सब कमल की आंखों के सामने हुआ जिससे उनके दिमाग पर गहरा असर पड़ा था। इसके बाद कमल की काउसलिंग की गई थी। हैरत की बात ये थी कि कमल को आज तक नहीं पता चला कि उनके पिता ने गोली क्यों चलाई थी। बता दे की फिल्मों से किनारा कर कमल सदाना ने टीवी की तरफ रुख किया और धारावाहिक कसम से में काम किया। उन्होंने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। साल 2007 उन्होंने एक फिल्म कर्कश बनाई। इसके अलावा उन्होंने साल 2014 में रोर बनाई लेकिन ये भी फ्लॉप रही।