30 साल के हुए अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर, इन 4 एक्ट्रेस से लड़ा चुके हैं इश्क!

0
482

दोस्तों बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अनिल कपूर के लाडले बेटे हर्षवर्धन कपूर आज 30 साल के हो गए हैं। हर्षवर्धन कपूर का जन्म 9 नवंबर 1990 को हुआ था। हर्षवर्धन को भी फिल्मों की दुनिया से खासा लगवा है। बतौर हीरो फिल्मों में डेब्यू करने से पहले हर्षवर्धन फिल्म प्रोडक्शन की बारिकी देखना और सीखना चाहते थे। यही वजह था कि साल 2015 में हर्षवर्धन मे फिल्म ‘बॉम्बे वेलवट’ में बतौर अस्सिटेंट डायरेक्टर काम किया।

2016 में उनकी पहली डेब्यू फिल्म ‘मिर्जया’ रिलीज़ हुई। जो कि फ्लॉप रही थी। लेकिन हर्षवर्धन को पॉजिटिव रिव्यू मिले थे। ‘मिर्जया’ के लिए हर्ष को बेस्ट डेब्यू एक्टर मेल का स्टार स्क्रीन और स्टारडस्ट अवॉर्ड भी हासिल हुआ। लेकिन अफसोस हर्षवर्धन को इन अवॉर्ड्स का खास फायदा नहीं हुआ। 2018 में उनकी फिल्म ‘भावेष जोशी सुपरहीरो’ रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म भी औंधे मुंह गिरी थी। लाख कोशिशें करने के बावजूद भी हर्षवर्धन पापा अनिल कपूर के स्टारडम को छू भी नहीं पाएं हैं। हर्षवर्धन पापा अनिल कपूर की तरह फिल्मों की दुनिया में भले ही कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हों, लेकिन लड़कियों के बीच हर्षवर्धन का अलग ही क्रेज़ है। हर्षवर्धन सारा अली खान, रिया चक्रवर्ती, सपना पब्बी और जैकलीन फर्नाडिंस के साथ जुड़ चुका है।

रिया चक्रवर्ती

सुशांत के मौत के मामले में चरचम इ आई रिहा सुशांत सिंह राजपूत को डेट करने से पहले रिया चक्रवर्ती हर्षवर्धन कपूर को डेट किया करती थीं। लेकिन जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया ।

सारा अली खान

हर्षवर्धन अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को भी डेट कर चुके हैं। लेकिन सारा के साथ भी हर्षवर्धन की लवस्टोरी काफी छोटी ही रही थी।

सपना पब्बी

टीवी सीरियल ‘24’ में अनिल कपूर की बेटी का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस सपना पब्बी के साथ भी हर्षवर्धन ने इश्क लड़ाया था। उनदिनों हर्षवर्धन मिर्जया फिल्म से डेब्यू की तैयारी कर रहे थे। ऐसे में अनिल कपूर चाहते थे कि हर्षवर्धन किसी भी तरह की कोन्ट्रोवर्सी से दूर रहें। अनिल कपूर को हर्षवर्धन और सपना के ब्रेकअप का कारण ठहराया जाता है।

मालविका मोहन

‘बियोंड द क्लाउड’ की एक्ट्रेस मालविका मोहन के साथ भी हर्षवर्धन का नाम जुड़ा था। दोनों को कई बार साथ में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते देखा गया था। हांलाकि बाद में मालविका भी हर्षवर्धन की जिंदगी से गायब हो गई थीं।

जैकलीन फर्नांडिस

जैकलीन फर्नांडिस और हर्षवर्धन की नज़दीकियों के किस्सों ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हांलाकि इनके लिंकअप की खबरें भी जल्द ही हवा हो गई थीं।