अंकिता, रिहा सहित इन 4 अभिनेत्रियों के साथ रहा था सुशांत सिंह राजपूत का अफेयर, एक के साथ करने वाले थे शादी!

0
314

दोस्तों बॉलीवुड के दिव्यगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी फिल्मो के माध्यम से आज भी वे लोगो के दिलो में ज़िंदा हैं।बता दे की 21 जनवरी को सुशांत  अपना 35वां जन्मदिन मनाने वाले थे। सुशांत जिन लोगों के करीब थे उनके लिए 21 जनवरी का दिन बेहद खास होने वाला है। अभिनेता सुशांत अपनी फिल्मो के साथ ही अपने निजी जीवन को लेकर भी चर्चाओं में रहे थे। सुशांत का नाम कई अभिनेत्रियों के जुड़ा था और एक अभिनेत्री के साथ वे जल्द ही शादी भी करने वाले थे लेकिन उससे पहले भी वे इस दुनिया को अलविदा कह गए। ऐसे में आज आपको उन अभिनेत्रियों को बारे में बता रहे है जिनके साथ सुशांत सिंह राजपूत का अफेयर रहा था, आईये जानते है उन अभिनेत्रियों के बारे में!

अंकिता लोखंडे

सुशांत के जीवन में प्यार की सबसे पहली दस्तक टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने दी थी। सुशांत और अंकिता की पहली मुलाकात टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर हुई थी। इस शो के दौरान पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गईं। यहां तक की कई मौकों पर दोनों ने खुले तौर पर मीडिया के सामने एक दूसरे को प्रपोज भी किया था। अक्सर ऐसी खबरें सामने आती थीं कि अंकिता और सुशांत शादी करने वाले हैं, लेकिन इनका रिश्ता अचानक से खत्म हो गया। सुशांत फिल्मों के लिए अपने करियर में आगे बढ़ गए और अंकिता पीछे छूट गईं। हालांकि दोनों की दोस्ती कभी खत्म नहीं हुई। सुशांत के निधन ने अंकिता को गहरा सदमा दिया था और आज भी वो उन्हें याद करके भावुक हो जाती हैं।

कृति सेनन

अंकिता से अलग होने के बाद सुशांत का नाम कृति सेनन से भी जुड़ा था। कृति और सुशांत ने फिल्म ‘राब्ता’ में साथ काम किया था। इस फिल्म के दौरान ही दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी, लेकिन दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। कृति और सुशांत ने अपने रिश्ते को कभी भी खुलकर मीडिया के सामने नहीं स्वीकारा लेकिन दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। हालांकि किसी कारण से सुशांत और कृति का रिश्ता भी टूट गया, लेकिन उनकी दोस्ती बरकरार रही। सुशांत के निधन के बाद से कृति ने उन्हें लेकर एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी सोशल मीडिया पर साझा किया था जिसे पढ़कर फैंस की आंखे नम हो गईं थी।

सारा अली खान

सारा का नाम सुशांत सिंह राजपूत से भी जोड़ा गया। सारा अली खान ने फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के हीरो थे सुशांत सिंह राजपूत। उन दिनों मीडिया में ऐसी खबरें आने लगीं थीं कि सारा अपने को-स्टार के क्लोज होती जा रही हैं। हालांकि ना ही कभी सुशांत ने और ना ही सारा ने इस रिश्ते पर कोई बात कही। सारा और सुशांत के कई बार साथ में पार्टी करने की खबरें भी सामने आईं थीं, हालांकि ये रिश्ता सिर्फ दोस्ती का था या प्यार का ये कभी साफ नहीं हो पाया।

रिया चक्रवर्ती

सुशांत के निधन के ठीक पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती उनकी गर्लफ्रेंड थीं। सुशांत और रिया की रिश्ता खुलकर तो लोगों के सामने नहीं आया था, लेकिन दोनों एक दूसरे से काफी लगाव रखते थे। सुशांत के गुजर जाने के बाद रिया पर कई तरह के सवाल भी उठे थे और रिया ने मीडिया के सामने आकर अपने और सुशांत के बारे में कई बातें भी बताईं थीं। ऐसी खबरें भी सामने आईं थीं कि सुशांत रिया से शादी करने वाले थे और दोनों एक अपॉर्टमेंट भी खोज रहे थे। अफसोस की बात है कि सुशांत की दिल की ये सारी बातें उनके साथ ही चली गईं। हालांकि सुशांत भले ही हमारे बीच ना हो, लेकिन उनसे लगाव रखने वाली ये एक्ट्रेसेज उन्हें कभी नहीं भुला पाएंगी।