फिल्मो में आने के दौरान कुछ ऐसा था चिराग पासवान का लुक, 10 सालो में इतना बदल गया लोजपा के अध्यक्ष का लुक!

0
347

दोस्तों बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अकेले अपनी किस्मत आजामा रही है। यह बात शायद बहुत कम लोगों को पता होगी कि राजनीति में आने से पहले चिराग पासवान की पहचान बॉलीवुड अभिनेता के तौर पर होती थी। लेकिन अब वह राजनीति में सक्रिय हैं। फिल्मों को अलविदा कहने के बाद उनके लुक में भी काफी बदलाव आया है।

चिराग पासवान ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना हाथ आजमाया था। उन्होंने बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री कंगना रणौत के साथ फिल्म ‘मिले न मिले हम’ में काम किया था। चिराग पासवान और कंगना रणौत की यह फिल्म साल 2011 में आई थी। इस फिल्म में यह दोनों ही मुख्य भूमिका में थे। हालांकि फिल्म ‘मिले न मिले हम’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।

जिस समय चिराग पासवान ने बॉलीवुड में कदम रखा था तो उस समय उनकी काफी चर्चा हुई थी। तब से अब तक चिराग पासवान का लुक काफी बदला हुआ देखने को मिलता है। फिल्मों में अपना खास करियर न देखते हुए चिराग पासवान ने अपने पिता रामविलास पासवान की तरह राजनीति की ओर रुख करने का फैसला किया।

चिराग पासवान ने राजनीति में साल 2014 में जाने का फैसला किया था। उन्होंने 2014 के आम चुनाव में बिहार की जमुई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। इस सीट पर उन्होंने आरजेडी के प्रत्याशी सुधांशु शेखर भास्कर को हराकर शानदार जीत हासिल की थी। इसके बाग चिराग पासवान ने पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय होने का फैसला किया और फिर बॉलीवुड से दूरी बना ली।

बता दे की चिराग पासवान ने पिछले साल भी जुमई सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और दोबारा शानदार जीत हासिल की। बीते दिनों बिहार के राजनीतिक समीकरण उस समय पूरी तरह से बदल गए जब चिराग के पिता और बिहार के चर्चित राजनेता रामविलास पासवान का निधन हो गया था। इसके बाद से चिराग पासवान बिहार की राजनीति में सक्रिय हैं।