बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डिसूजा को शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। वहां उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है। रेमो के हार्ट से ब्लॉकेज हटाने के बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। रेमो के साथ उनकी पत्नी लिजेल हैं। उनकी हालत अब ठीक है।
वेबसाइट IWMBuzz ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि अस्पताल में रेमो डिसूजा की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर है। इस दौरान रेमो की पत्नी लिजेल भी उनके साथ हैं।
रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनी फिल्म स्ट्रीट डांसर इस साल जनवरी में रिलीज हुई थी। इसमें वरुण धवन और श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यू मिले थे। इसके अलावा वह एबीसीडी, एबीसीडी 2, रेस 3 जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
रेमो अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं, जिसमें IIFA, जी सिने और स्टार डस्ट जैसे अवॉर्ड्स शामिल हैं। वह झलक दिखलाजा, डांस इंडिया डांस और डांस प्लस जैसे शोज को जज भी कर चुके हैं। वह खुद की डांस एकेडमी भी चलाते हैं जहां हर साल वह युवाओं को डांस ट्रेनिंग देते हैं।