रामायण टीवी सीरियल में आर्य सुमंत का किरदार निभाने वाले एक्टर चंद्रशेखर वैद्य का 98 साल की उम्र में नि’धन!

0
314

दोस्तों 60 के दशक के मशहूर एक्टर चंद्रशेखर वैद्य का 98 साल‌ की उम्र में हुआ नि’धन। उनका निधन मुंबई में अपने अंधेरी स्थित निवास में आज सुबह 7.10 बजे निधन हुआ है। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में सन्नाटा पसर गया है।

बता दे की अभिनेता चंद्रशेखर के नि’धन की पुष्टि उऩके पोते विशाल शेखर ने की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया, “दादाजी नींद में शांतिपूर्वक तरीके से चल बसे। उन्हें किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी। तेज बुखार आने के चलते पिछले हफ्ते गुरुवार के दिन उन्हें मुंबई के जुहू स्थित क्रिटी केयर अस्पताल में दाखिल कराया गया था, लेकिन बुखार उतर जाने के बाद हम उन्हें एक दिन में ही वापस घर ले आए थे।”

बता दे की विशाल ने आगे बताया, “उनकी इच्छा थी ऐसे नाजुक वक्त में वो परिवार वालों के साथ ही अपने आखिरी दिन बिताएं। उनकी इसी ख्वाहिश के चलते हम उन्हें अस्पताल से घर ले आए थे।”वहीं चंद्रशेखर के बेटे अशोक शेखर ने मीडिया को बताया कि घर में ही उनकी देखभाल के लिए अस्पताल जैसी तमाम व्यवस्था पहले से ही मौजूद थी।

बता दे की दिव्यगत अभिनेता चंद्रशेखर ने 50 के दशक में अपने करियर की शुरुआत एक जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर की थी। कई फिल्मों में जूनियर आर्टिस्ट का रोल निभाने के बाद वो चंद्रशेखर कई फिल्मों मे हीरो के तौर पर नजर आए। उन्होंने अपने करियर में 110 से ज्यादा फिल्में की हैं। जिनमें से साल 1964 में आई फिल्म ‘चा चा चा’ और 1966 में आई फिल्म ‘स्ट्रीट सिंगर’ का उन्होंने निर्देशन भी किया है। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में राजा दशरथ के महामंत्री आर्य सुमंत का किरदार निभाया था। इस रोल से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई।चंद्रशेखर, रामानंद सागर के करीबी दोस्त थे।