गरीबी के दिनों में दो टाइम खाना मिला भी मुश्किल था भारती सिंह को, आज है करोंडो की सम्पति की मालकिन!

0
498

दोस्तों भारती सिंह अभी हाल ही में चर्चा में आयी है और उनके चर्चा में आने के पीछे का कारण है भारती सिंह का नशीले पदार्थो के केस में नाम आना और उन्होंने कुछ देर हिरासत में भी बिताई लेकिन फिर उनको जमानत भी मिल ही गयी है।बता दे की भारती सिंह ने आज टीवी जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और वे टीवी पर के जाना माना नाम बन चुकी है लेकिन जो मुकाम आज उनके पास है वो भारती है वो हमेशा से नही थी उन्होंने बहुत ही ज्यादा तकलीफों से भरे हुए दिन भी देखे है। उन्होंने अपनी जिन्दगी में बहुत ही ज्यादा दुःख देखे है जब वो सिर्फ दो साल की थी तब ही उनके पिता का निधन हो गया था।

वो चार भाई बहन थे और माँ ने उनको बड़ा किया फिर उनका अधिकतर टाइम तो दो टाइम की रोटी जुटाने में ही निकल जाता था। मगर भारती बोलने और कॉमेडी करने में उस्ताद थी और फिर 2008 में उनके करियर में ग्रेट इंडियन लाफ्टर चेलेंज आया जिसने उनकी किस्मत को बदलकर के रख दिया।

वहाँ से पोपुलर हुई और उनकी इनकम जबरदस्त तरीके से शुरू होती चली गयी। आज की डेट में भारती सिंह के पास में अच्छी खासी प्रॉपर्टी हो गयी है। बांद्रा जैसे मुंबई के पोश इलाके में वो रहती है और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनकी सालाना की कमाई 10 करोड़ रूपये के करीब है। यही नही भारती सिंह का नाम फ़ोर्ब्स की लिस्ट तक में भी आ चुका है और अभी वो अपने पति हर्ष के साथ में काफी लम्बे समय तक विदेश में हनीमून मनाकर के आयी हुई है।

भारती कई कॉमेडी शोज से लेकर एंकरिंग जैसे काम भी करती है, भारती टीवी पर काफी पॉपुलर हो चुकी है। भारती सिंह ने आप एक तरह से ये कह सकते है कि जीरो से लेकर हीरो तक का सफ़र तय किया है और उनकी जिन्दगी में उनको कोई भी चीज आसानी से कभी नही मिली है।