दोस्तों जाने माने संगीतकार इस्माइल दरबार के घर में भी जल्द ही शहनाई बजने वाली है। उनके अपने बेटे समीर को सपनों की ‘नंदिनी’ मिल चुकी है।’बिग बॉस’ के 14वें सीजन में सुर्खियां बटोर रहीं गौहर खान और इस्माइल के बेटे जैद दरबार की शादी की खबर मीडिया पर काफी तेज़ी से फ़ैल रही है।
कहा जा रहा है कि इन दोनों के परिवार और खुद गौहर और जैद की सहमति भी जल्द शादी करने पर बन गई है। जैद के पिता इस्माइल दरबार ने भी कह दिया है कि जैसा उनके बच्चे करना चाहेंगे, वह तो उसी में राजी हैं। सब कुछ ठीक रहा तो गौहर और जैद नवंबर के महीने में निकाह कर लेंगे। गौहर खान की जैद दरबार के साथ दोस्ती की सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी चर्चाएं हैं। ये दोनों पिछले कुछ समय से एक दूसरे को पसंद करते हैं और इनके परिवारों में भी मेलजोल बढ़ा है।
जब गौहर खान ‘बिग बॉस 14’ का हिस्सा बनीं तो उन्होंने जैद के पिता इस्माइल से फोन पर बात करके आशीर्वाद लिया था। उसके बाद ही वह बिग बॉस के घर में दाखिल हुईं। बताते हैं कि शादी के जश्न की मुंबई में ही तैयारियां भी जल्द शुरू हो सकती हैं। इस्माइल दरबार ने बताया है कि कुछ ही दिनों पहले जैद घर आए थे और अपनी छोटी मां आयशा से गौहर को मिलाने लाए थे। उस दौरान उन्होंने खूब बातें कीं और लगभग चार घंटे का समय एक साथ बिताया।
इस्माइल का मानना है कि अगर गौहर उन्हें पसंद नहीं होती तो शायद चार मिनट में ही वह बाहर का रास्ता देख लेतीं। लेकिन, ऐसा नहीं है। इस्माइल और उनकी पत्नी आयशा बच्चों की खुशी में ही अपनी खुशी देखने लगे हैं। बताते हैं कि इस्माइल दरबार को अपने बेटे जैद की पसंद पर तो एतराज नहीं है लेकिन उन्होंने अपने बेटे को अपने फैसले पर आराम से सोच विचार करने की सलाह जरूर दी है। माना जा रहा है कि ऐसा उन्होंने गौहर खान के जैद से पांच साल बड़ी होने को देखते हुए कहा है।