शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का 84 साल की उम्र में हुआ नि’धन, गुजराती सिनेमा का रहे थे चर्चित चेहरा!

0
483

दोस्तों फिल्म ‘शोले’ और ‘अपमान की आग’ जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले एक्टर व शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी  का मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में नि’धन हो गया। गुजराती सिनेमा के चर्चित निर्माता, निर्देशक, लेखक और अभिनेता अरविंद जोशी के बेटे शरमन जोशी भी अभिनेता हैं और हिंदी सिनेमा में पिछले दो दशक से सक्रिय हैं। उनके दामाद रोहित रॉय ने टेलीविजन में काफी नाम कमाया है।

जानकारी के मुताबिक अरविंद जोशी का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा था। उम्र से जुड़ी तकलीफों के चलते घर पर उनका इलाज न हो पाया तो उन्हें मुंबई के मशहूर नानावटी अस्पताल में दाखिला कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक उनके अंगों ने धीरे धीरे काम करना बंद कर दिया था। उन्हें सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भी रखा गया। लेकिन, शुक्रवार की सुबग उन्होंने प्राण त्याग दिए।

अरविंद जोशी के परिवार में उनकी पत्नी और दो संतानें शरमन और मानसी हैं।अरविंद जोशी अपने समय के मशहूर खलनायक प्रेम चोपड़ा के समधी थे। मानसी का विवाह चर्चित टीवी व फिल्म अभिनेता रोहित रॉय से हुआ। जबकि शरमन की शादी प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा से हुई है। अरविंद जोशी ने हिंदी फिल्मों ‘शोले’ और ‘इत्तेफाक’ आदि में भी काम किया। उनका भरा पूरा परिवार रहा है और जोशी परिवार के कई दूसरे सदस्य भी फिल्मों व टीवी में सक्रिय रहे हैं।

जोशी के परिजनों के मुताबिक चर्चित केतकी दवे भी उन्हीं के परिवार से हैं। अभिनेता सरिता जोशी भी उनके निकट संबंधियों में शामिल हैं। अरविंद जोशी ने अपना करियर गुजराती रंगमंच से शुरू किया और फिर धीरे धीरे उन्होंने फिल्मों में प्रवेश किया।