टीवी शो संजीवनी की जूही का इतना बदल गया लुक, 41 साल की उम्र में ऐसी दिखती है अभिनेत्री!

0
447

दोस्तों टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री रही गुरदीप कोहली जन्म 30 जनवरी आज अपना 41 वा जन्मदिन मना रही है, गुरदीप कोहली का जन्म 1980 को हुआ था। इस साल गुरदीप अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। गुरदीप कोहली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में धारावाहिक ‘संजीवनी’ से की थी। इस धारावाहिक में उन्होंने डॉक्टर जूही का किरदार निभाया था। धारावाहिक को दर्शकों का भी खूब सारा प्यार मिला था और ये उस समय का सफल सीरियल रहा था।

गुरदीप कोहली के साथ धारावाहिक ‘संजीवनी’ में अर्जुन पुंज भी नजर आए थे। धारावाहिक में इन दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई और ये रील लाइफ कपल रियल लाइफ कपल बन गया। साथ काम करते हुए इन दोनों की दोस्ती हुई और देखते ही देखते ये दोस्ती प्यार में बदल गई। चार साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इन दोनों ने साल 2006 में शादी करने का फैसला कर लिया।

गुरदीप शुरुआत से ही लव मैरिज करना चाहती थीं। ‘संजीवनी’ के सेट पर अर्जुन गुरदीप की खूबसूरती देखकर ही उनके कायल हो गए थे। शो की शूटिंग के बाद दोनों अक्सर बाहर घूमने जाया करते थे। इस दौरान दोनों को ही एहसास हुआ कि इन दोनों में काफी समानताएं हैं। इनके सोचने समझने का ढंग एक जैसा ही है। बस फिर क्या था अर्जुन ने गुरदीप को प्रपोज किया और गुरदीप ने भी झटपट हां कर दी।

अर्जुन और गुरदीप ने जरा भी देर ना करते हुए अपने माता-पिता को एक दूसरे से मिलवा दिया। इन दोनों का रिश्ता भी तय हो गया और 10 दिसंबर 2006 को दोनों पंजाबी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए। जिसके बाद गुरदीप ने साल 2010 में बेटी को जन्म दिया। बेटी का नाम मेहर पुंज रखा गया। इसके बाद साल 2015 में उन्होंने एक बेटे को भी जन्म दिया। बेटे का नाम माहिर रखा। अर्जुन और गुरदीप आज भी बॉलीवुड के क्यूट कपल की लिस्ट में शुमार रहते हैं।

वहीं बात करें गुरदीप कोहली के वर्कफ्रंट की तो गुरदीप ने कई धारावाहिकों में काम किया है जिनमें ‘संजीवनी’, ‘बेस्ट ऑफ लक निक्की’, ‘सेठजी’, ‘सिंदूर तेरे नाम का’, ‘अर्जुन’, ‘दुर्गेश नंदिनी’, ‘दिल की बातें दिल ही जाने’, ‘नाटी पिंकी की लंबी लव स्टोरी’ शामिल हैं। इसके अलावा गुरदीप अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘राउडी राठौर’ में भी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। वहीं गुरदीप ने एकता कपूर की वेब सीरीज ‘कहने को हमसफर हैं’ से भी काफी सुर्खियां बटोरीं।