आईपीएल से साल का 11 करोड़ कमाने वाले हार्दिक पंड्या जब 10 लाख में भी नहीं बिके!

0
308

इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं- हार्दिक पंड्या। वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 11 करोड़ रुपए प्रति वर्ष कमाते हैं। हार्दिक मुंबई द्वारा रिटेन करने वाले दूसरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी। पहले खिलाड़ी रोहित शर्मा हैं। कप्तान होने के नाते वह 15 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष कमाते हैं और रिटेन खिलाड़ियों में रहने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

ऑल राउंडर पंड्या डेब्यू से ही लगातार मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं। टीम को चार बार खिताब जितवाने में उनका अहम रोल है। केवल आईपीएल में ही नहीं, टीम इंडिया के भी वह पसंदीदा ऑल राउंडर हैं। वह टेस्ट टीम में भी उपयोगी खिलाड़ी रहे हैं। इसका बहुत बड़ा श्रेय मुंबई इंडिया के प्रबंधन को भी जाता है, जिसने घरेलू क्रिकेट से इस ऑल राउंडर को चुना।

आईपीएल 2015 में उनकी परफॉर्मेंस इतनी अच्छी रही कि बीसीसीआई ने साल के अंत में उन्हें टी20 के लिए टीम इंडिया में चुन लिया। 2015 में पंड्या केवल एक बोली लगी थी। मुंबई इंडियंस ने उन्हें बेस प्राइस 10 लाख में खरीदा था। इस नीलामी ने उनका भाग्य बदल दिया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 2014 में उनके लिए किसी टीम ने बोली नहीं लगाई थी। 2016 से पहले हार्दिक पंड्या को टीम इंडिया की कैप हासिल हुई और वह भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम में भी शामिल हो गए। वह नियमित रूप से टीम इंडिया में शामिल हुए। वह टेस्ट टीम में भी आ गए।

मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए 27 वर्षीय हार्दिक पंड्या ने 1349 रन बनाए और 42 विकेट लिए। पंड्या ने 2019-20 में मुंबई की सफलता में अहम भूमिका अदा की। पंड्या ने 402 रन बनाए और 14 विकेट लिए। 2020 आईपीएल में गेंदबाजी से दूर रहने के बावजूद उन्हें मुंबई को खिताब जितवाने में अहम रोल प्ले किया। उन्होंने 158 गेंदों पर 278 रन बनाए।