जानू कुमार सानू ने खोला राज़ बोले- ‘मां छह महीने की थीं प्रेग्नेंट, तब माता- पिता हो गए थे!

0
481

दोस्तों 90 के दशक के मशहूर गायक कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू बिग बॉस 14 में नजर आ रहे हैं। घर के दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ जान की अच्छी बन रही है। इस बीच शो में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए हैं। बिग बॉस में जाने से पहले उन्होंने कहा था कि वो वहां सबसे ज्यादा अपनी मां को मिस करेंगे, क्योंकि वह उनके बहुत क्लोज है।

अब उन्होंने खुलासा किया कि उनकी मां रीता भट्टाचार्य जब छह महीने की प्रेग्नेंट थीं, तब उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था। जान बिग बॉस के कंटेस्टेंट जैस्मीन भसीन, सारा गुरपाल सिंह और अन्य के साथ बैठे थे। उन्होंने बताया कि उनके माता पिता तब अलग हो गए थे जब उनकी मां छह महीने की प्रेग्नेंट थीं। जान अपनी मां के साथ ही रहे थे।

जान कहते हैं कि ‘मेरी मां ही मेरे लिए माता और पिता दोनों हैं। बिग बॉस के घर में प्रवेश करने से पहले मेरी यही चिंता थी कि मेरी मां की देखभाल कौन करेगा। जब प्यार की बात आती है तो मेरी सोच पुराने जमाने की है। मुझे लगता है कि प्यार केवल एक ही इंसान से होता है और हमें उसी इंसान के साथ रहना चाहिए, जैसे मेरी मां।

आपको बता दे की जान कुमार सानू एक सिंगर और म्‍यूजिशियन हैं। उनका जन्‍म 16 अप्रैल 1994 को कोलकाता में हुआ है। वह महज 3 साल की छोटी सी उम्र से गाना गा रहे हैं। तब से ही क्‍लासिकल म्‍यूजिक की ट्रेनिंग ले रहे हैं। उन्‍होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत साल 2016 में अपने पिता के लोक्रिपय गीत ‘अकेले हम अकेले तुम’ गाने से की थी। उन्‍होंने आमिर खान की फिल्म ‘तारे जमीन पर’ के गाने ‘बम बम बोले’ को अपनी आवाज दी है। यह गाना लोगों का फेवरेट हैं। वह बंगाली फिल्‍मों में भी गा चुके हैं। जान अभी सिंगल हैं। उनकी शादी नहीं हुई है।