जान्हवी कपूर ने हाथ पर बनवाया मां श्रीदेवी के लिखे नोट का टैटू, फैंस के साथ शेयर किया खास मूमेंट!

0
547

दोस्तों बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार श्रीदेवी ने अपनी लाडली जान्हवी कपूर के लिए एक प्यारा नोट लिखा था, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर भी दिखाया था। अब जान्हवी कपूर ने मां श्रीदेवी के हाथों लिखे इसी नोट का टैटू अपने हाथों पर बनवाया है। जान्हवी कपूर ने अपनी ढेर सारी तस्वीरें और कुछ वीडियोज़ को एकसाथ शेयर किया है, जिसमें एक तस्वीर इसी टैटू की है। जान्हवी की ये तस्वीरें अपने फ्रेंड्स के साथ आउटिंग की हैं। इस पोस्ट की छठी तस्वीर उस टैटू की है, जो मां ने अपनी बिटिया के लिए लिखा था। जान्हवी ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें वह टैटू बनवाती दिख रही हैं और जोर जोर से गोविन्दा गोविन्दा चिल्ला रही हैं।

बता दे की जान्हवी ने अपने हाथ पर मां के लिखे उस नोट का एक हिस्सा टैटू के रूप में बनवाया है जिसमें लिखा हुआ है- आई लव यू माय लब्बू। इस पोस्ट में जान्हवी की वो झलकियां भी हैं जिनमें वह मंदिर में नजर आ रही हैं। जान्हवी ने इससे पहले भी मां के लिखे इस नोट को शेयर करते हुए उनके लिए मिस यू लिखा था।

बता दे की इस नोट में श्रीदेवी ने जान्हवी के लिए लिखा था, ‘आई लव यू माय लब्बू। तुम इस दुनिया में बेस्ट हो बेबी।’ श्रीदेवी के इस पोस्ट से साफ है कि वह अपनी लाडली को घर में प्यार से लब्बू बुलाती थीं। ‘चांदनी’ ऐक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को हुआ था, जब वह एक फमिली वेडिंग अटेंड करने दुबई गई हुई थीं। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को हुआ।