पति संग नज़र आया काजल अग्रवाल का रोमांटिक अंदाज , सोशल मीडिया पर शेयर हनीमून की नयी तस्वीरें!

0
417

दोस्तों पिछले महीने साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी की है। बता दें कि काजल और गौतम की शादी 30 अक्तूबर को मुंबई के ताज होटल से हुई थी। दोनों की शादी में केवल कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। तभी से ये दोनों काफी लाइम लाइट में आ गए हैं।

बता दे की इन दिनों दोनों अपने हनीमून पर गए हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। काजल और गौतम शादी के करीब सात दिन बाद अपने हनीमून पर गए। दोनों ने हनीमून के लिए मालदीव्स को चुना। दोनों ही अपने हनीमून पीरियड को काफी एन्ज्वॉय कर रहे हैं। जिसकी तस्वीरें भी दोनों सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

हाल ही में काजल ने अपने  इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने हनीमून की कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में दोनों का रोमांटिक अंदाज इनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। दोनों की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। दोनों के हनीमून की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में काजल समुद्र किनारे हैं और बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। तस्वीरों में काजल स्काई ब्लू क्रॉप टॉप और स्कर्ट में दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में अभिनेत्री समुद्र किनारे जहां योग पोज देती हुई नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में उनके पति गौतम किचलू उनका हाथ थामे नजर आ रहे हैं।