शुरू हुई सिंघम गर्ल काजल अग्रवाल के घर शादी की तैयारी, बिजनेसमैन गौतम किचलू बनेगी दुल्हन!

0
580

दोस्तों साउथ की टॉप एक्ट्रेस और बॉलीवुड की सिंघम फिल्म में अभिनेता अजय देवगन के साथ नजर आने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अभिनेत्री काजल अग्रवाल जल्द ही बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। काजल ने खुद ये खुशखबरी अपने फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। काजल के घर में शादी की तैयारियां धूमधाम से चल रही हैं। अब काजल के घर पर प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं।

हाल ही में काजल ने अपनी बहन के साथ पजामा पार्टी की है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर साझा की हैं।काजल ने अपनी बहन निशा अग्रवाल के साथ ‘पजामा पार्टी’ की है। जिसमें काजल और उनकी बहन पजामा पहने नजर आ रही हैं। ‘सिंघम’ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल सेलिब्रेशन वाले मोड में नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में काजल ने लिखा है, ‘आखिरी दो दिन मिस काजल अग्रवाल के रूप में। हर चीज में अपनी पार्टनर के साथ चिलिंग।’

इससे पहले काजल ने दशहरे के अवसर पर अपने होने वाले पति गौतम किचलू के साथ भी तस्वीरें साझा की थीं। जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत लग रहे थे। तस्वीरों में काजल और गौतम की जोड़ी कमाल की लग रही थी। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन के जरिए काजल ने सभी को दशहरे की शुभकामनाएं दी थीं।

बता दें कि काजल 30 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। एक दिन पहले यानी कि 29 अक्तूबर को काजल के घर में हल्दी और मेहंदी सेरेमनी होगी। ये सेरेमनी वर और वधु दोनों पक्ष की एक साथ ही होगी। अपनी शादी के बारे में काजल ने छह अक्टूबर को एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया था। जिसके बाद उनके फैंस बेहद खुश हुए थे और उन्हें बधाइयां देने का सिलसिला भी शुरू हो गया था।