शादी के बंधन में बंधीं काजल अग्रवाल, ब्राइट रेड लहंगे में खूबसूरत नजर आईं दुल्हनियां!

0
533

दोस्तों साउथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने मुंबई के होटल में 30 अक्टूबर को सात फेरे लिए। शादी के दौरान काजल ने ब्राइट रेड लहंगा पहना तो वहीं गौतम ने ऑफ व्हाइट शेरवानी पहनीं। शादी के जोड़े में काजल बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। काजल की शादी के दौरान के कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों में काजल अपने बॉयफ्रेंड संग सात फेरे लेती नजर आ रही हैं।

बता दे की काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की यह सात फेरे लेते हुए तस्वीरों खूब वायरल हो रही हैं और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। काजल और गौतम की शादी पर सेलेब्स भी उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। परिवार और खास दोस्तों के बीच हुई इस शादी में कोविड 19 के सारे नॉर्म्स फॉलो किए गए। खबरें हैं कि शादी के बाद दोनों मुंबई में अपने नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे।

बता दे की इसके पहले खूबसूरत दुल्हन काजल अग्रवाल मीडिया के सामने आईं। काजल के साथ उनकी मां विनय भी थीं। काजल ने पिंक सूट पहना था, साथ ही उनके हाथों में ट्रेडीशनल चूड़ा पहना हुआ था, जो रुमाल से कवर था। शादी से एक दिन पहले काजल की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की फोटोज इंटरनेट पर छाई रहीं। काजल ने मीडिया को मां के साथ कई पोज दिए और मिल रही बधाइयों का शुक्रिया भी अदा किया।