दुल्हन बनने से पहले मीडिया के सामने आईं काजल अग्रवाल, ब्वॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधेगी आज!

0
469

दोस्तों बॉलीवुड और साउथ की खूबसूरत अभिनेत्री अभिनेत्री काजल अग्रवाल अपने ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू से शादी करने जा रही हैं। उन्होंने अपने रिश्ते को सभी से छुपाकर रखा था। शादी की रस्मों के लिए होटल रवाना होने से पहले काजल फोटोग्राफर्स को पोज देती देखी गईं। काजल ने इस दौरान गुलाबी रंग का सलवार सूट पहना हुआ था और उनके साथ उनकी मां वीना भी मौजूद थीं।

बता दे की अभिनेत्री काजल ने पिंक सूट पहना था, साथ ही उनके हाथों में ट्रेडीशनल चूड़ा पहना हुआ था, जो रुमाल से कवर था। काजल ने मीडिया को मां के साथ कई पोज दिए और मिल रही बधाइयों का शुक्रिया भी अदा किया। अब हर किसी को काजल के दुल्हन बनने के बाद के लुक का इंतजार है।

काजल जब फोटोग्राफर्स के सामने आईं तो उन्होंने हाथों में चूड़ा पहना हुआ था हालांकि उन्होंने उसे ढक रखा था। पंजाबी शादियों में चूड़ा का खास महत्व होता है। मामा की ओर से यह होने वाली दुल्हन को दिया जाता है। बता दें कि 29 अक्तूबर को काजल अग्रवाल की हल्दी सेरेमनी हुई। अभिनेत्री प्री वेडिंग सेरेमनी में खूब एंजॉय करती दिखीं। पीले रंग की पारंपरिक ड्रेस पहने काजल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। काजल के होने वाले पति गौतम किचलू पेशे से बिजनेसमैन हैं। उन्होंने विदेश से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री ली है। गौतम पहले मेरिल लिंच और KPMG के साथ काम करते थे। अब उनका खुद का एक डिजाइन स्टूडियो है।