कंगना रनौत ने करीना कपूर और सैफ के बेटे तैमूर के नाम पर ये बोली थीं ये बात , वायरल हो रहा पुराना वीडियो!

0
436

दोस्तों बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे के जन्म के साथ सबसे ज्यादा चर्चा उसके नाम पर हो रही है। करीना के पहले बेटे तैमूर के जन्म के बाद काफी कॉन्ट्रोवर्सी रही थी। लोगों का कहना था कि सैफ ने अपने बेटे का नाम क्रूर मंगोल शासक पर रखा है। इस वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

उस वक्त करण जौहर के चैट शो पर सैफ अली खान के साथ कंगना रनौत पहुंची थीं और उन्होंने इस बारे में अपनी राय रखी थी। करीना कपूर की डिलिवरी के बाद कंगना रनौत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह करण जौहर के चैट शो पर सैफ के साथ हैं। सैफ इसमें तैमूर के नाम का मतलब बताते दिखाई दे रहे हैं। वहीं कंगना ने भी इस पर रिऐक्ट किया था।

करण जौहर ने कंगना से पूछा था क्या वह तैमूर के नाम को लेकर फैली निगेटिविटी से वह वाकिफ हैं। इस पर कंगना बोली थीं, हां मुझे पता है। एक न्यू बॉर्न की इस तरह से समीक्षा करना बहुत भयानक है। लोग दूसरों की खुशी में खुश क्यों नहीं हो पाते। कोई सफल फिल्म हो, शादी हो या डिलिवरी हो बहुत नेगेटिविटी है लगता है कि हमारी सोसाइटी कहां जा रही।

अब लोग कंगना का पुराना वीडियो पोस्ट करके उन्हें टैग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, कंगना सैफ और करीना के बच्चे पर जो जोक्स बन रहे हैं अब उन पर रिऐक्ट मत करना। याद है कॉफी विद करण में तुमने क्या कहा था। सैफ ने बताया था कि उन्होंने पर्शियन नाम तैमूर रखा है जबकि क्रूर शासक का नाम तिमूर लंग था। उन्होंने यह भी कहा था कि तैमूर का मतलब लोहा होता है।