बिल्कुल ठीक हैं कपिल देव, फैंस को दुआओं के लिए कहा शुक्रिया, अस्पताल से मिली छुट्टी!

0
446

दोस्तो भारत के पहले वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। बीते दिनों उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। ऐसे में अब उनके फैंस के लिए बड़ी ही राहत भरी खबर सामने आई है।कपिल देव की एंजियोप्लास्टी सफल रही है और वह अब एकदम ठीक है। हाल ही में हॉस्पिटल से कपिल देव की पहली तस्वीर सामने आ गई है और इसमें वह बिल्कुल ठीक नज़र आ रहे हैं।

बता दे की कपिल देव के हॉस्पिटल में एडमिट होने की जानकारी सामने आई थी और उसके बाद से ही कपिल देव के ठीक होने के लिए सभी लोग दुआ करने लगे थे। अब उन्ही को दुआओं के लिए कपिल ने शुक्रिया कहा है। अपने फैंस की सभी दुआओं के जवाब में कपिल ने लिखा है, “मैं अच्छा हूं और अब अच्छा कर रहा हूं। तेजी से स्वास्थ होने के रास्ते पर हूं। गोल्फ खेलने का इंतजार नहीं कर पा रहा। आप लोग मेरा परिवार हो। धन्यवाद।” आप सभी जानते ही होंगे कपिल देव की दक्षिणी दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल में सफल आपातकालीन कोरोनरी एंजियोप्लास्टी हुई है। जी दरअसल अस्पताल ने बीते शुक्रवार को इस बात की पुष्टि भी की है। उन्होंने कहा कि, ‘कपिल को गुरुवार रात दिल का दौरा पड़ने के बाद भर्ती कराया गया था।

अस्पताल की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, ‘कपिल देव को आज (रविवार) दोपहर के बाद छुट्टी दे दी गई। वह पहले से अच्छी स्थिति में हैं और जल्दी ही अपनी रोजमर्रा की एक्टिविटी शुरू कर सकते हैं। पूर्व भारतीय तेज गेंजबाज चेतन शर्मा ने ट्विटर पर कपिल देव को अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले फोटो शेयर की है। बता दे की कपिल किसी समय टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। वहीं उन्होंने साल 1994 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और वह छह साल तक सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए थे। उनके बाद इस रिकॉर्ड को इंग्लैंड के कॉर्टनी वाल्श ने तोड़ा था।