करन जौहर, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ बनाएंगे ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’!

0
271

दोस्तों बॉलीवुड फिल्ममेकर करन जौहर पांच साल बाद डायरेक्शन में वापस लौट आए हैं। उन्होंने बतौर डायरेक्टर अपनी अगली फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। उनकी अगली फिल्म का नाम रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाते नज़र आएंगे।

करण जौहर ने इसकी अनाउंसमेंट करते हुए लिखा-  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी प्रेजेंट कर रहे हैं। इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में होंगे। 2022 में ये अनोखी कहानी थिएटर में रिलीज होगी। साथ ही हैश टैग के साथ लिखा- #RockyAurRaniKiPremKahani #RRKPK।

करण जौहर द्वारा निर्देशित, हिरू यश जोहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित, इस फिल्म के स्टूडियो पार्टनर वायकॉम 18 है। कहानी और पटकथा इशिता मोइत्रा,  शशांक खेतान और  सुमित रॉय द्वारा लिखित, संवाद इशिता मोइत्रा ने दिए है। यह फिल्म 2022 में प्रदर्शित होगी।

बता दें कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। इससे पहले जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ में रणवीर और आलिया की जोड़ी नजर आ चुकी है। इसे फैंस ने खूब पसंद भी किया था।