फिर अपने प्रेग्नेंसी लुक को लेकर चर्चा में आई करीना कपूर, प्रेग्नेंसी के आखरी समय में भी कर रही जमकर पार्टी!

0
726

दोस्तों बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान जल्द ही दूसरी बार माँ बनने वाली है। उनके अलग अलग स्टाइल सुर्खियां बटोर रहे हैं। कभी वे किसी ब्रांड की शूटिंग करती नजर आ रही हैं तो कभी पार्टी सेलिब्रेट करती। हाल ही में करीना करण जौहर के जुड़वां बच्चों की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं थी।

करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में उनके साथ करण जौहर भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं करीना हल्के हरे रंग का गाउन पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। करीना पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा है। करीना कपूर के साथ उनके दोस्त भी वहां मौजूद हैं।करीना के साथ एक तस्वीर में नेहा धूपिया भी दिखाई दे रही हैं। सफेद रंग के कपड़ों में नेहा की सादगी उनपर फब रही है। इसके साथ ही दोनों के चश्मे ने लुक को और भी शानदार बना दिया है।

बता दें कि हाल ही में नेहा के पति अंगद बेदी का भी जन्मदिन था। 6 फरवरी को उनके जन्मदिन का जश्न मनाया गया।इसके बाद करीना कपूर खान ने उत्तराखंड में आई तबाही के लिए भी चिंता जताई है। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से संदेश भेजा है। उन्होंने लिखा है ‘मैं सुरक्षा और शुभकामनाओं की प्रार्थना भेज रही हूं, उनके लिए जो उत्तराखंड में इस भयंकर तबाही से जूझ रहे हैं’।

बता दें कि उत्तराखंड में ग्लेशियर से आई बाढ़ के कारण जान-माल की क्षति हुई है। 15 लोगों की जान जा चुकी है और 200 से अधिक लापता बताए जा रहे हैं। इसपर बॉलीवुड सेलेब्स भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दिया मिर्जा, सोनू सूद, श्रद्धा कपूर और नुसरत भरुचा जैसे सितारों ने इसपर दुख जताया है।