पहली संतान बेटी चाहती थी करीना कपूर खान, इसके पीछे थी ये खास वजह!

0
512

दोस्तों बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान फिर से पैरंट्स बनने वाले हैं। तैमूर भी अपने भाई या बहन के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर तैमूर की नन्हे मेहमान संग खेलते हुए की फोटो सामने आई। तैमूर की गोद में बेबी गर्ल नजर आ रही हैं। वहीं, तैमूर बड़ी-सी स्माइल करते दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने बीते दिनों ये खुशखबरी अपने फैन्स के साथ शेयर की थी। अब करीना का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह चाहती हैं कि उनको बेटी पैदा हो। 2016 में करीना प्रेग्नेंट थीं। उस वक्त उन्होंने कहा था वह चाहती हैं कि उनके बेटी पैदा हो। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना ने बताया था कि वह जहां भी जाती हैं तो उनसे पूछा जाता है कि बेटा होने वाला है या बेटी? इस पर बेबो ने कहा था कि इससे क्या फर्क पड़ता है? वह लड़की हैं और चाहती हैं कि उनके लड़की पैदा हो।

करीना ने यह भी कहा था कि उन्होंने अपने पैरंट्स के लिए एक बेटे से ज्यादा किया है। उन्होंने गर्ल चाइल्ड के सपोर्ट में स्ट्रॉन्ग मेसेज दिया था। उन्होंने कहा था कि जो लोग लड़कियों को बराबरी का दर्जा नहीं देते उन्हें पता होना चाहिए कि महिला वह जीव होती होती है जिसे एक और जीव को जीवन देने का अधिकार होता है।