फिल्मो में इन हसीनाओ ने भी रखा था करवाचौथ का निर्जला व्रत, कई फिल्मो में दिखा है इस त्यौहार का रंग!

0
629

दोस्तों पूरे देश में 4 नवम्बर को करवा चौथ का त्योहार मनाया गया,  इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और चांद को देखकर व्रत खोलती हैं। इस त्योहार की हिंदू धर्म में काफी मान्यता है। करवा चौथ के त्योहार के महत्व को भारतीय फिल्मों में भी दिखाया गया है। फिल्मों में करवा चौथ पर कई गाने बन चुके हैं। ऐसे में आज आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों में के बारे में बता रहे है जिनमे करवा चौथ के यादगार गाने और दृश्यों  फिल्माए गए हैं।

फिल्म- मांग भरो सजना


फिल्म मांग भरो सजना साल 1980 में आई थी। फिल्म में करवा चौथ के व्रत को विस्तार से दिखाया गया है। इस फिल्म में जानी मानी अभिनेत्री रेखा, मौसमी चटर्जी और जीतेंद्र मुख्य भूमिका में नज़र आये थे।

फिल्म- दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे  


बॉलीवुड के किंग खान अभिनेता शाहरुख खान और काजोल की ब्लॉकबस्टर फिल्म है। यह फिल्म साल 1995 में आई थी। फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में करवा चौथ का सीन शाहरुख और काजोल पर फिल्माया गया है। फिल्म में यह दोनों चोरी-छिपे करवा चौथ के त्योहार को मनाते हैं।

फिल्म- हम दिल दे चुके सनम


हम दिल दे चुके सनम फिल्म बॉलीवुड की चर्चित और हिट फिल्म में से एक है। करवा चौथ पर आधारित इस फिल्म में ‘चांद छिपा बादल में’ गाना भी है, जो काफी हिट हुआ था। इस गाने को ऐश्वर्या राय और सलमान खान पर फिल्माया गया है। फिल्म हम दिल दे चुके सनम में अभिनेता सलमान खान, अजय देवगन और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिका में थे।

फिल्म- कभी खुशी कभी गम


यह फिल्म साल 2001 में आई थी। फिल्म कभी खुशी कभी गम में करवा चौथ के त्योहार को शानदार अंदाज में फिल्माया गया है। ‘बोले चूड़ियां’ गाने में अमिताभ-जया, शाहरुख-काजोल और ऋतिक-करीना की जोड़ी को दिखाया गया था। दर्शकों ने फिल्म के इस गाने को खूब पसंद भी किया था।

फिल्म- राजा हिंदुस्तानी 


करवा चौथ के सीन को फिल्म राजा हिंदुस्तानी में भी फिल्माया गया है। इस फिल्म में अभिनेता आमिर खान और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म में करिश्मा आमिर खान से अलग होने के बाद उनकी लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। फिल्म का यह सीन काफी भावुक कर देने वाला है। फिल्म राजा हिंदुस्तानी साल 1996 में आई थी।