एक समय साइकिल भी नहीं थी भोजपुरी फिल्मो के इस सुपरस्टार के पास, आज है करोडो की प्रॉपर्टी का मालिक!

0
381

दोस्तों भोजपुरी फिल्मों की ब्यूटी क्वीन काजल राघवानी और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने जुबानी जंग को लेकर सुर्खियों में हैं। खेसारी लाल भोजपुरी सिनेमा में एक खास पहचान रखते हैं। खेसारी लाल ने काफी संघर्षों से गुजकर ये मुकाम हासिल किया है। खेसारी का जन्म बिहार के सिवान जिले में हुआ।

बता दे की खेसारी लाल यादव बीते साल खत्म हुए बिग बॉस के सीजन 13 में नजर आए थे। जहां दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया लेकिन वह जल्द ही शो से बाहर हो गए। खेसारी लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत ‘साजन चले ससुराल’ से की थी। इस फिल्म के लिए खेसारी को 11 हजार रुपए मिले थे। 11 हजार से करियर की शुरुआत करने वाले खेसारी आज भोजपुरी सिनेमा के सबसे महंगे अभिनेता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक्टिंग और सिंगिग में करियर बनाने से पहले वह क्या करते थे।

बता दे की एक इंटरव्यू में खेसारी लाल यादव ने बताया था कि जब वो दिल्ली में लिट्टी चोखा की दुकान लगाते थे तब उनकी पत्नी भी उनकी मदद करवाती थीं। खेसारी ने एक्टिंग शुरू करने से पहले ही शादी कर ली थी। उनकी पत्नी का नाम चंदा देवी है। खेसारी उनसे बहुत प्यार करते हैं।

खेसारी ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर कहा था कि शादी के लिए भी उनके पास पैसे नहीं थे। उनके ससुर ने बेटी की शादी के लिए अपनी भैंसे तक बेच दी थी। चंदा से शादी के बाद खेसारी की किस्मत बदल गई। खेसारी लाल यादव के दो बच्चे हैं। आज खेसारी के पास वो सबकुछ है जिसके लिए कभी वो तरसते थे। उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह ना सिर्फ एक ऐक्टर बल्कि एक बेहतर सिंगर और डांसर भी हैं।

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के बीच एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दोनों एक-दूसरे को कभी इंटरव्यू तो कभी वीडियो शेयर कर भला-बुरा कहते दिखाई दे रहे हैं। खेसारी के आरोपों के बाद काजल राघवानी ने जवाब दिया और फिर खेसारी ने उसका पलटवार भी किया।