इन सितारों के निकनेम सुनकर नहीं रुकेगी हंस, किसी को चिरकुट तो किसी को बुलाते है जिराफ!

0
410

दोस्तों बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों में अलग अलग नाम और किरदारों में नज़र आते हैं। हर फिल्म के साथ इनका नाम और किरदार बदल जाता है। हालांकि, कुछ ऐसी फिल्में भी बनी हैं जिनमें किरदार का और असली नाम एक ही रखा गया है। लेकिन कई कलाकार फिल्मी दुनिया में आने के लिए अपना नाम बदल लेते हैं। लेकिन आज आपको असली हीरो-हिरोइन का निजी जिंदगी में दूसरा यानी कि निकनेम से उनको उनके घर वाले या दोस्त बुलाते है। आईये जानते है क्या क्या है इन सितारों के नाम!

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है, आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई है, लोग प्यार से प्रियंका को पीसी भी कहते है लेकिन उनका निकनेम ‘मिमी’ है। इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था। कहा था कि उनकी मां ने उन्हें फ्रेंच एक्ट्रेस मिमी रोजर्स से प्रेरित नाम दिया था।

 रणबीर कपूर

बॉलीवुड के अभिनेता रणबीर कपूर का निकनेम वैसे तो डुग्गू है, लेकिन उनकी मां नीतू उन्हें प्यार से ‘रेमंड’ बुलाती हैं। वो मानती हैं कि उनका बेटा एक उत्तम पुरुष है। हालांकि, देखा जाए तो कपूर फैमिली में सभी के निकनेम हैं।

श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर का भी एक निकनेम है, बताया जाता है कि श्रद्धा कपूर को उनके करीबी और दोस्त ‘चिरकुट’ कहकर पुकारते हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब वरुण धवन ने बर्थडे विश के जवाब में उन्हें चिरकुट कहकर थैंक्स कहा था।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट बी-टाउन की सबसे क्यूट अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। उन्होंने कम उम्र में ही भरपूर सफलता हासिल कर ली थी। उनका निकनेम बड़ा फनी है। आलिया को उनकी मां और करीबी दोस्त आज भी ‘आलू’ कहकर बुलाते हैं। बता दें कि आलिया बचपन में काफी गोल-मटोल हुआ करती थीं।

सोनम कपूर

बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक अभिनेत्री सोनम कपूर का भी कोई निकनेम सुनकर किसी की भी हंसी आ जाएगी। सोनम को अनिल कपूर ‘जिराफ’ कहकर पुकारते हैं। उनकी लंबी गर्दन के कारण उन्हें परिवार में ये उपनाम दिया गया है।