सड़क किनारे लगे नीले-पीले रंग के पत्थर का मतलब शायद ही आप जानते होंगे!

0
312

दोस्तों हर देश में आने जाने के लिए कई तरह जाने के रिश्ते होते है अधिकतर लोग सड़क मार्ग का उपयोग करते है, लेकिन जब हम लंबी दूरी की यात्रा पर निकलते हैं तो सड़क किनारे कुछ पत्थर दिखाई जरुर देते हैं। इन पत्थर पर दूरी लिखी होती है। इनका अलग-अलग रंग भी होता है।

जिनमे कोई हरा होता है, कोई पीला होता है या फिर कोई काला या नारंगी भी होता है। इन पत्थरों को माइलस्टोन कहते हैं, लेकिन आप क्या इनके रंगों के बारे में जानते हैं। इन रंगों का ख़ास मतलब होता है। अगर आपको किसी सड़क किनारे पर पीले रंग का माइलस्टोन दिखाई दे तो समझ जाइए आप नेशनल हाइवे पर सफ़र कर रहे हैं। अभी देश में करीब 1.01 लाख किलोमीटर तक नेशनल हाइवे का जाल फैला है। देश में इन सड़कों की जिम्मेदारी नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ़ इंडिया पर है।

आपको हरे रंग का माइलस्टोन दिखे तो समझिए वह सड़क स्टेट हाइवे है। जिसका निर्माण राज्य सरकारें कराती हैं। इसके आगे SH लिखा भी दिखाई देता है। सफ़ेद या काले रंग के माइलस्टोन भी दिखते हैं। यह डिस्ट्रिक्ट की सडकों के बारे में जानकारी दी जाती है। जिसका निर्माण लोकल प्रशासन करता है। कभी-कभी इसके लिए नीले रंग का इस्तेमाल भी किया जाता है।