भगवान गणपति ने लिया धरती पर अवतार” जाने कहां पैदा हुआ भगवान गणेश जैसा दिखने वाला बच्चा, यूज़र्स कमेंट सेक्शन में लगा रहे जयकार!

0
264

दोस्तों आज के समय में सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरे बहुत तेज़ी से फ़ैल जाती है। इस पर चीज़ें इतनी तेज़ी से वायरल होती हैं कि हमें खुद यक़ीन नहीं होता कि यह सत्य है या कोई दिखावा। मगर कभी-कभी कोई ऐसी चीज़ भी हमें मिल जाती है जो यक़ीन करने लायक़ तो नहीं होती मगर सत्य होती हैं। आज  आपको एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जिसे पढ़कर आपके होश उड़ जाएंगे।  ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसे बच्चे ने जन्म लिया है जिसकी शक्ल हुबहू हिंदू धर्म के प्रमुख देवता श्री गणेश महाराज से मिलता है।

यह तस्वीर बहुत धड़ल्ले से वायरल हो रही है। जिसे भी तस्वीर मिल रही है वह उसे धर्म और आस्था का प्रतीक मानकर तुरंत आगे फॉरवर्ड कर दे रहा है, क्योंकि भारत में धर्म के नाम पर बेवक़ूफ़ बनाने वाले बहुत है। इस वायरल तस्वीर जब सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड होने लगी तो इंडिया टुडे न्यूज़ चैनल ने इस खबर की जांच पड़ताल की। जांच में जो सच सामने आया उसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

दरअसल यह कोई बच्चा नहीं,बल्कि एक चित्रकार द्वारा बनाई गई चित्रकारी है। जो हूबहू किसी असली बच्चे की तरह लग रही है जो पहली नज़र में किसी को भी धोखा दे सकती है। यह पेंटिंग तस्वीर आस्ट्रेलिया के एक मशहूर चित्रकार ने 2010 में बनाई थी। उनकी वेबसाइट पर इस चित्र के बारे में सारी जानकारियां मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन पुरानी व फ़ेक खबरें वायरल होती रहती हैं। इसीलिए हमें इन खबरों पर सोच समझकर यक़ीन और फॉरवर्ड करना चाहिए।