मालदीव में लगा सितारों का मेला, कई सितारे पहुंचे वेकेशन मनाने!

0
724

दोस्तों जब से भारत सरकार ने अपने लॉकडाउन नियमों में थोड़ी सी ढ़िलाई देते हुए ट्रैवेलिंग की इजाज़त दी है, तभी से एक के बाद एक सितारे मालदीव पहुंच रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा हो या दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ हों या फिर हों अरमान और आदर जैन मालदीव की एग्ज़ोटिक लोकेशन में वेकेशन मना कर आये है। अपने शानदार वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं। कई स्टार्स मालदीव में छुट्टियां बिताकर लौट आए हैं तो कुछ अभी तक मालदीव में ही वेकेशन एन्जॉय कर रहे है।

काजल अग्रवाल

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की अभिनेत्री अपनी ग्रैंड व्रैडिंग के बाद शानदार हनीमून को लेकर भी चर्चा में हैं। काजल अग्रवाल अपने मल्टीमिलेनियर बिजनेसमैन हसबैंड गौतम किचलू के साथ मालदीव में हनीमून इंजॉए कर रही हैं।

मालदीव में शानदार छुट्टियां बिताते हुए गौतम और काजल को दो हफ्ते से ज्यादा वक्त बीत गया है। इस दौरान काजल और गौतम ने स्कूबा डाइविंग इंजॉए की। साथ ही उन्होने अंडरवॉटर फाइव स्टार विला में स्टे इंजॉए किया। काजल के हनीमून की हर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

अरमान जैन

करीना कपूर के कज़िन ब्रदर अरमान जैन भी अपनी पत्नी अनीषा के साथ मालदीव ट्रिप पर गए हुए हैं। अरमान ने अपना 30वां जन्मदिन मालदीव में ही सेलीब्रेट किया। स्टाइल और बोल्डनेस के मामले में अनीषा जैन बॉलीवुड बेब्स को भी टक्कर दे रही हैं। अरमान और अनीषा ने अपने इस रोमांटिक वेकेशन की कई तस्वीरें सोशलम मीडिया पर शेयर की हैं।

सोनाक्षी सिन्हा

इन दिनों सोनाक्षी मालदीव में जमकर इंजॉए कर रही हैं। मालदीव में सोनाक्षी 5 स्टार लग्ज़री रिसॉर्ट ग्रांड पार्क कोडिअप्पारु में रुकी हुई हैं। अपनी इस शॉर्ट वेकेशन में सोनाक्षी कितना इंजॉए कर रही हैं इसका अदांज़ा आप उनकी तस्वीरों को देखकर भली-भांति लगा सकते हैं। दबंग सोनाक्षी सिन्हा खुद को ‘आइलैंड गर्ल’ कहती हैं।

समान्था अक्किनेनी

साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस सामन्था अक्किनेनी भी हब्बी नागा चैतन्य के साथ मालदीव में इन दिनों छुट्टी मनाने पहुंची हुई हैं। समान्था ने अपनी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिनमें उनका लुक चर्चा का विषय बना हुआ है।

वेदिका कुमार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस वेदिका कुमार भी मालदीव में अपनी मॉम के साथ वेकेशन इंजॉए कर रही हैं। वेदिका बीते दो हफ्तों से मालदीव में इंजॉए कर रही हैं। और अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं।