छुटियो में बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के लिए बनाया खाना, अर्जुन कपूर ने ऐसा किया रियेक्ट!

0
316

दोस्तों अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते सबके सामने कबूल कर चुके हैं। अर्जुन और मलाइका काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आए दिन दोनों सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो को शेयर करते हैं जिसमें दोनों की काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। साथ ही अपने रिलेशनशिप के लेकर भी दोनों लाइमलाइट में बने रहते हैं।

हाल ही में अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने मलाइका की जमकर तारीफ की और उन्हें धन्यवाद भी दिया। रविवार की सुबह मलाइका ने अर्जुन कपूर के लिए बहुत ही प्यार से खाना बनाया जिसकी एक स्टोरी बनाकर अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इंस्टा पर स्टोरी शेयर करने के साथ अर्जुन कपूर कैप्शन में लिखते है कि, ‘जब संडे को वो आपके लिए खाना बनाती है।’

बता दे की अर्जुन की ये स्टोरी मलाइका अरोड़ा भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती नजर आई। ये स्टोरी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी साथ में फोटो शेयर करते दिखाई देते है। बता दे की अर्जुन कपूर ने साल 2020 में अपने जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपने इस रिश्ते को सावर्जनिक कर दिया था।