अर्जुन कपूर ने मलाइका और उनकी फॅमिली के साथ किया डिनर, सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुई शादी की खबरे!

0
308

दोस्तों बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अपने रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते है। दोनों ही काफी समय से एक दूसरे के साथ हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हाल ही में दोनों की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें मलाइका के बेटे अरहान भी नजर आ रहे हैं।

मलाइका अपने बेटे के साथ अपने माता-पिता से मिलने पहुंची थीं। उस समय उनके साथ अर्जुन कपूर को भी स्पॉट किया गया था। उस दौरान मलाइका, अर्जुन और अरहान और मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा के बच्चे भी उनके साथ थे। इतना ही नहीं दोनों परिवारों ने एक साथ डिनर भी किया और पैपराजी को पोज भी दिया। उसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें छाई हुई हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दे की अभिनेता अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। लेकिन फैंस को अर्जुन की तस्वीरों में मलाइका का इंतजार रहता है। बीते दिन वैलेंटाइंस डे के खास मौके पर अर्जुन और मलाइका डेट पर गए थे। जिसकी तस्वीरें अर्जुन ने फैंस के साथ साझा की हैं। मलाइका और अर्जुन के फैंस को दोनों की शादी का काफी बेसब्री से इंतजार है। यह अफवाह भी थी कि दोनों साल 2020 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन कोरोनावायरस के चलते ऐसा नहीं हुआ और फैंस को अभी उनकी शादी का इंतज़ार है।

काम की बात करे तो अभिनेता अर्जुन कपूर जल्द ही अपने आने वाली फिल्म भूत पुलिस में नजर आएंगे। वहीं मलाइका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था कि वह जल्द ही ब्यूटी, हेअर, और हेल्थ पर शो होस्ट करेंगी। ये प्री-रिकॉर्डड सेशंस होंगे और दर्शक फैशन से संबंधित अपने प्रश्न पूछ सकेंगे।