मलाइका अरोरा ने शेयर की करीना और तैमूर के साथ की फोटो, धर्मशाला में मना रहे एक साथ छुट्टिया!

0
522

दोस्तों बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी अच्छी दोस्त है। इन दोनों अभिनेत्रियों को अक्सर साथ में घूमते और पार्टी करते देखा जा चूका हैं। इन दिनों सैफ अली खान और अर्जुन कपूर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में दिवाली सेलिब्रेशन के मौके पर करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा भी उनके पास पहुंच गईं।

बता दे की हाल ही में अभिनेत्री मलाइका ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें करीना कपूर और तैमूर अली खान नजर आ रहे हैं। दोनों ठंडी वादियों में धूप का मजा ले रही हैं। तस्वीर के साथ मलाइका ने कैप्शन में लिखा- ‘पहाड़ों के बीच आनंद। टिमटिम और करीना कपूर।‘ करीना कपूर ने इस दौरान ब्लैक और पीच कलर का स्वेटशर्ट पहना हुआ है। साथ ही उन्होंने बोल्ड रेड लिपस्टिक के साथ ओवरसाइज्ड सनग्लासेस लगा रखे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

बता दे की सामने आई तस्वीर में मलाइका ने चेक जैकेट पहनी है। जबकि तैमूर ने ग्रे कलर का स्वेटर पहना हुआ है। तीनों कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। इससे पहले एक वीडियो आया था जिसमें करीना कपूर के साथ सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा धर्मशाला की सड़कों पर घूमते दिखे। स्थानीय लोग इन सितारों की छत से तस्वीरें ले रहे होते हैं जिन्हें देखकर तैमूर चिल्लाने लगते हैं, ‘नो नो नो।’ तैमूर की प्रतिक्रिया देखकर ऐसा लगा कि उन्हें लोगों का फोटो खींचना कुछ रास नहीं आ रहा है।

इस दौरान चारों सितारों ने मास्क नहीं लगाया था। आगे सैफ अली खान और मलाइका अरोड़ा हैं जबकि पीछे करीना कपूर और अर्जुन कपूर बातें करने में व्यस्त हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों एक साथ कई ट्रिप पर जा चुके हैं। अर्जुन कपूर, सैफ अली खान, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस के साथ हिमाचल में अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।