अर्जुन कपूर के साथ तस्वीर साझा कर मलाइका बोलीं- ‘जब तुम साथ होते हो तो’, फिर अर्जुन ने भी लिख दी दिल की बात !

0
669

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री, मॉडल और डांसर मलाइका अरोड़ा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के चर्चे इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में आम हैं। हालांकि अब तक अर्जुन और मलाइका में से किसी ने भी इस बारे में कुछ नहीं कहा था। लेकिन अब लगता है कि मलाइका ने अपना इजहार–ए–इश्क अर्जुन के लिए कर दिया है।

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर कई पोस्ट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में मलाइका ने एक ऐसी तस्वीर साझा की है जिसे देख कर उनके फैंस का दिल टूट भी सकता है। मलाइका ने तस्वीर शेयर की है अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ।

मलाइका ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में मलाइका अर्जुन की बाहों में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है, मलाइका ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘जब तुम आसपास रहते हो तो कोई डल मूमेंट नहीं रहता‘।

मलाइका के इस तस्वीर को शेयर करते ही इसके ऊपर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं मलाइका की इस तस्वीर पर अर्जुन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अर्जुन ने कमेंट में लिखा, ‘मैं मानता हूं‘।

बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों धरमशाला में करीना और सैफ के साथ छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं। ये तस्वीर भी वहीं की है। गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के डेट करने की खबरें अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। दोनों को कई बार पार्टीज में तो कई बार छुट्टियां मनाते हुए साथ में देखा गया है। हालांकि दोनों ने खुलकर कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा है।