अथॉरिटी ने जब्त दिया गरीब का रिक्शा, व्यकित को रोता देख भले इंसान ने गिफ्ट किया नया रिक्शा!

0
489

दोस्तों सोशल मीडिया का कर सही इस्तेमाल किया जाये तो ये किसी की दुनिया में ख़ुशी ला सकता है, ऐसा ही कुछ हाल ही में बाबा का ढाबा के दम्पति के साथ हुआ। जहां मालवीय नगर में रहने वाले बुजुर्गों की मदद के लिए दिल्ली ही उमड़ पड़ी। एक खबर आ रही है बांग्लादेश से। जहां बैटरी रिक्शा सड़कों से हटाए जा रहे हैं। स्थानीय अथॉरिटी उसे हटा रही हैं। खबरों के मुताबिक, ढाका में ये बैटरी रिक्शा हादसों का सबब बनते जा रहे हैं। इसीलिए उन्हें हटाया जा रहा है। लेकिन इसी बीच Fajlur Rahman का वीडियो सामने आता है। उनका भी रिक्शा सीज किया गया। जो हाल ही में उन्होंने लोन लेकर लिया था।

Sakib Rahman ने यह वीडियो अपने फेसबुक पर शेयर किया। इस वीडियो में रोते हुए रहमान दिख रहे हैं। उनका रिक्शा सीज कर दिया गया है। वो बिलख-बिलखकर रो रहे हैं। इसका कैप्शन उन्होंने दिया,आज का सबसे बड़ा रिक्शा वाला। शॉप में करते थे काम, कोरोना के कारण गई नौकरी जानकारी के मुताबिक, रहमान एक दुकान पर पहले काम करते थे। लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण उनकी नौकरी चली गई। फिर उन्होंने रिक्शा लिया। सोचा कि इससे रोजी रोटी चल जाएगी। 80,000 रुपये का लोन लिया उन्होंने। लेकिन जब उनका रिक्शा सीज किया गया तो वो रोने लग गए। उनका ये वीडियो वायरल हो गया। लोगों ने इसे काफी शेयर किया।

लोग उनके सपोर्ट के लिए सामने आए। Ahsan Bhuiyan नाम के शख्स ने रहमान की मदद करने के बारे में सोचा। उन्होने एक फोटो भी शेयर की, इसमें रहमान मुस्कुरा रहे हैं। वो लिखते हैं, हम चीजें बदल सकते हैं अगर हम चाहें तो। घर वापस जा रहा हूं एक नए रिक्शा का ऑर्डर प्लेस करके। डिलीवरी होगी गुरुवार को।  इस पोस्ट को हजार शेयर मिले। रहमान को यहां तक कि कमेंट में लोगों ने ये भी लिखा कि वो रहमान को काम भी देना चाहते हैं। रोजगार देने में उनकी मदद करना चाहते हैं।”,