अंबानी परिवार में आई खुशी आकाश अंबानी और श्लोका के घर हुआ बेटे का जन्म!

0
610

दोस्तों देश के टॉप बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। उनकी शादी के जश्न की देश-दुनिया में चर्चा रही थी। वही हाल ही में खबर आई है की मुकेश अम्बानी दादा बन गए हैं। उनके बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने गुरुवार सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया।

आकाश और श्लोका स्कूल फ्रेंड रहे हैं। दोनों की स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई। श्लोका ने अमेरिका की प्रेस्टन यूनिवर्सिटी से एंथ्रोपोलॉजी की पढ़ाई की। इसके बाद लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से मास्टर्स की डिग्री हासिल की।

श्लोका रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर हैं। इस हीरा कंपनी के मालिक श्लोका के पिता रसेल मेहता हैं। बिजनेसलेडी होने के साथ ही श्लोका एक सोशल वर्कर भी हैं। उन्होंने 2015 में ConnectFor नाम से एनजीओ शुरू किया था, जो कि जरूरतमंदों को शिक्षा, भोजन और घर उपलब्ध कराता है।

बता दे की मुकेश अंबानी की कंपनी, रिलायंस ने लगभग 620 करोड़ रुपए में ब्रिटेन के खिलौना ब्रांड हैमलेज ग्लोबल होल्डिंग्स लिमिटेड को खरीदा था। तब लोग सोशल मीडिया पर मजाक कर रहे थे कि मुकेश अपने घर आने वाले ‘नए मेहमान’ के लिए पहले से ही खिलौने इकट्ठे कर रहे हैं।