बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर नीति मोहन जल्द ही बनने वाली है माँ, वायरल हुई बेबी बम्प की तस्वीरें!

0
542

दोस्तों बाॅलीवुड जगत बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन और निहार पंड्या के घर जल्द ही खुशखबरी आने वाली हैं। नीति मोहन प्रेगनेंट है। सोशल मीडिया पर उन्होंने कुछ फोटोज और एक प्यार भरा पोस्ट साझा किया है, जिसमें नीति मोहन बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही है। हालाँकि वहीं फोटो में निहार पंड्या बेबी बंप को किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं समंदर किनारे दोनों पोज देते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में कपल तीन उंगलियां दिखाते हुए पोज कर रहा है।

बता दे की नीति मोहन ने कैप्शन में लिखा है- ‘1+1= 3, होने वाले मम्मी, पापा।  ससे अच्छा क्या दिन हो सकता था जब हमारी सेकेंड एनिवर्सिरी है और यह गुड न्यूज भी आपके सामने है। नीति ने अपनी शादी में पिंक फ्लोरल लंहगे और हाथों में लाल चूड़ा पहना हुआ था जिसमें नीति बेहद खूबसूरत लग रही थी। वहीं निहार क्रीम शेरवानी और पिंक पगड़ी में बेहद हैंडसम लग रहे थे।

बता दें 15 फरवरी साल 2019 में इस कपल ने शादी की थी। ये बड़ी धूम-धाम से हुई थी। शादी की सभी रस्में हैदराबाद के होटल फलकनुमा पैलेस में संपन्न हुई थीं। और इसके अलावा मेहंदी की फोटोज भी सामने आ गई थी। दोनों ने अपनी शादी में जम कर मस्ती की थी। नीति मोहन और निहार पांड्या की संगीत और मेहंदी सेरेमनी में भी स्टार्स ने जम कर मौज मस्ती की थी।

बता दे की नीति मोहन ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म में गाना इश्क वाला लव से डेब्यू किया था। तो वहीं निहार ने फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दोनों लोग सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। दोनों की जोड़ी को फैन्स भी खूब पसंद करते हैं। फिलहाल कपल के पैरेंटस बनने की खबर सुर्खियों में हैं और सभी इस कपल को बधाई और शुभकामनाएँ दे रहे हैं।